Dessert Food Recipe: मीठे में बनाएं केसरिया साबूदाना खीर, आसान है रेसिपी और मजेदार है स्वाद

अगर आप मीठे में फटाफट कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो साबूदाना की केसर वाली खीर ट्राई कीजिए. इसको आप व्रत में भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं हेल्दी और टेस्टी फलहारी खीर बनाने की रेसिपी.

Advertisement
Sabudana Kheer (Image Credit: mradulrajpoot) Sabudana Kheer (Image Credit: mradulrajpoot)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

Kesariya Sabudana Kheer: व्रत में साबूदाने का सेवन किया जाता है. इससे आप कई तरह की डिशेज़ बना सकते हैं जिसमें से एक है साबूदाना की खीर. मीठे में लोग इस खीर का स्वाद पसंद करते हैं और अगर इसे केसर के साथ बनाया जाए तो स्वाद का मजा दोगुना हो जाता है. सावन के दिनों में आप भगवान शिव को इस स्वादिष्ट खीर का भोग लगा सकते हैं. साथ ही इसे व्रत में भी खा सकते हैं. आइए जानते हैं हेल्दी और टेस्टी फलहारी साबूदाना खीर बनाने की रेसिपी-

Advertisement

Kesar Sabudana Kheer Ingredients:

  • साबूदाना - ½ कप (100 ग्राम)
  • दूध - 1 लीटर
  • चीनी - ⅓ कप (75 ग्राम)
  • काजू - 10-12
  • बादाम - 10-12
  • किशमिश - 2 छोटी चम्मच
  • केसर के धागे - 7-8
  • इलायची - 5-6
  • पिस्ते - 15-20

How to make sabudana kesar kheer: साबूदाना की केसर वाली खीर कैसे बनाएं:

खीर बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को 3-4 बार पानी से धो लें ताकि इसका स्टार्च निकल जाए. इसके बाद साबूदाने को 1 बाउल पानी में भिगोकर रख दें. तय समय बाद साबूदाने का पानी अलग कर दें. इसके अलावा केसर के धागों को एक कटोरी दूध में भिगोकर रख दें. बादाम और पिस्ता को भी पतली-पतली स्लाइट में काट लें. 



अब गैस पर कढ़ाही रखें और इसमें दूध डालकर गरम करना शुरू करें. जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें साबूदाना डालकर मिक्स कर लें. अब दूध को तेज आंच पर लगातार चलाएं जब तक इसमें उबाल ना आ जाए. गैस की फ्लेम को धीमा करें और खीर पकने दें. 

Advertisement

धीरे-धीरे साबूदाने ट्रांसपेरेंट नजर आएगा. इस दौरान इसमें चीनी, इलायची पाउडर, किशमिश, बादाम, काजू और पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. लो फ्लेम पर खीर को पकने दें. जब आपको लगे की खीर बनने वाली है तब इसमें केसर के साथ भिगोया हुआ दूध डालकर मिक्स कर दें. 


 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement