Badam Milk Recipe: एनर्जी बूस्टर ड्रिंक है बादाम मिल्क, जानिए मिनटों में बनाने की विधि

Badam Milk Recipe: बादाम मिल्क एक बहुत ही हेल्दी ड्रिंक है. इसे आप बहुत ही सरलता से घर पर बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं बादाम मिल्क बनाने की विधि.

Advertisement
Badam Milk Recipe in Hindi Badam Milk Recipe in Hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

Badam Milk Recipe: सुबह की शुरुआत एनर्जी ड्रिंक से हो तो व्यक्ति का मिजाज पूरे दिन ऊर्जा से भरा रहता है. साथ ही सुबह-सुबह एनर्जी मिलने से शरीर को स्वस्थ्य रखने में भी मदद मिलती है. ऐसे में बादाम मिल्क आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. बादाम मिल्क एक एनर्जी बूस्टर ड्रिंक है. इसे आप किसी भी समय मिनटों में बनाकर पी सकते हैं. तो देर किस बात की...आइए जानते हैं बादाम मिल्क बनाने की आसान और सरल विधि.

Advertisement

बादाम मिल्क बनाने की सामग्री:
2 गिलास दूध (फुल क्रीम)
10-12 बादाम
 5-6 केसर की पत्तियां
1 टेबलस्पून इलायची पाउडर
4 टीस्पून चीनी
बर्फ के टुकड़े (आइस क्यूब)

बादाम मिल्क बनाने की विधि:
- सबसे पहले बादाम को 6 से 7 घंटे के लिए दूध में भिगोकर रख दें.
- इसके बाद मिक्सर में गुनगुना दूध, बादाम वाला दूध और चीनी डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें.
- अब इसमें इलायची पाउडर मिलाकर दूध को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
- जब भी शेक पीना हो इसे फ्रिज से निकालकर इसमें आइस क्यूब डालें और पिएं.

नोट:
- आप चाहें तो इसमें केसर की पत्तियां भी डाल सकते हैं.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement