Ginger Barfi Recipe: सर्दियों में अदरक की बर्फी के सेवन से बढ़ेगी इम्यूनिटी, जान लें बनाने का तरीका

Ginger Barfi Recipe in Hindi: सर्दियों में अदरक का सेवन हेल्दी बनाए रखने और मौसमी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है. अदरक की चाय का सेवन तो अधिकतर लोग करते ही हैं, आप इसकी स्वादिष्ट बर्फी भी बनाकर खा सकते हैं. आइए जानते हैं विधि.

Advertisement
Adrak ki Barfi Adrak ki Barfi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

सर्दियों के दौरान लोगों को सिकनेस की समस्या हो जाती है. साथ ही खांसी-जुकाम तो आम बात है. सर्दी-जुकाम, गले की खराश, खांसी से राहत के लिए लोगअदरक की चाय बनाकर पीते हैं. सर्दियों में अदरक का सेवन इम्यूनिटी बूस्टर होता है. आज हम आपके लिए अदरक की बर्फी की रेसिपी लेकर आए हैं. यह हेल्दी होने के साथ स्वाद में भी बढ़िया होती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

Advertisement

Adrak Barfi Ingredients: सामग्री:

  • अदरक - 250 ग्राम
  • चीनी- 2 कप
  • गुलाब जल- 1/2 छोटा चम्मच
  • मिल्क पाउडर- 4 छोटे चम्मच
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर

How to make Ginger Barfi: अदरक की बर्फी बनाने की विधि

अदरक की बर्फी के लिए ऐसा अदरक चुनें जिसमें ज्यादा रेशे न हों. सबसे पहले अदरक को धोकर छील लें फिर इसमें छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. इन टुकड़ों को मिक्सी जार में डालें. साथ ही 2 बड़े चम्मच दूध डालकर पेस्ट बना लें.

बर्फी बनाने के लिए गैस पर पैन को लो फ्लेम पर गर्म होने रखें. इसमें 2 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें. गर्म होने पर अदरक का पेस्ट डालकर चलाएं. इसे लगातार चलाते हुए लो फ्लेम पर भून लें. थोड़ी देर में यह गाढ़ा हो जाएगा साथ ही इसका रंग भी बदलने लगेगा. 5-10 मिनट में यह अच्छे से भुन जाएगा.

Advertisement

अब पैन में अदरक के पेस्ट के ऊपर 2 कप चीनी डालकर अच्छे से चलाएं. इसे लगातार चलाएं थोड़ी ही देर में यह गीला हो जाएगा, चीनी की चाशनी बन जाएगी. गैस की फ्लेम को लो रखें. इसी दौरान इसमें इलायची पाउडर और गुलाब जल डाल दें.

अब पेस्ट के ऊपर 1 कप दूध का पाउडर डालकर मिक्स कर दें आप चाहें तो 1 कप मावा भी डाल सकते हैं. 4-5 मिनट लो फ्लेम पर पकाएं जब मिश्रण पैन पर चिपकने लगे और एकदम गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए तो गैस बंद कर दें. 

अब जिस बर्तन में बर्फी को जमाने वाले उसमें इस मिश्रण को डाल दें. पहले बर्तन को घी लगाकर अच्छे से ग्रीस कर लें, हालांकि, आप बटर पेपर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. मिश्रण को थाली में चारों तरफ अच्छे से फैलाकर सेट कर लें और कट का निशान लगा दें. पहले रूम टेंपरेचर पर ठंडा कर लें फिर फ्रिज में रख दें. जब यह जम जाए तो लगाए हुए कट पर चाकू की मदद से बर्फी निकाल लें. आपकी बर्फी तैयार है.

 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement