Bread Omellette Recipe: सिकी हुई ब्रेड के साथ ऑमलेट खाने का मजा ही अलग है. नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक्स में लोग ब्रेड ऑमलेट का स्वाद लेना पसंद करते हैं. आपने भी यकीनन ब्रेड ऑमलेट कई बार खाया होगा लेकिन अब ट्राई करें ब्रेड ऑमलेट का पकौड़ा. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.
Bread Omellette Ingredients: सामग्री
अंडे के बैटर के लिए
स्टफिंग के लिए:
कोटिंग करने के लिए:
बाकी सामग्री:
How to Make Bread Omellette: ब्रेड ऑमलेट बनाने की विधि:
ब्रेड ऑमलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में अंडा फोड़ लें इसमें लाल मिर्च, नमक और हल्दी पाउडर डालकर फेंटना शुरू करें. अब प्याज को बारीक काट लें और हरी मिर्च और धनिया को बारीक-बारीक काटकर अंडे के बैटर में डालकर मिला दें. हालांकि प्याज को अभी नहीं डालना है.
अंडा भुर्जी तैयार करने की विधि:
कच्चे प्याज के अलावा बेहतर स्वाद के लिए हम इसमें भुनी हुई प्याज डालेंगे. इसके लिए पहले नॉन स्टिक पैन को गैस पर चढ़ाएं और इसमें बटर डालकर पिघला लें और प्याज को डालकर भून लें इसके बार ऊपर से अंडे का बैटर इसमें डाल दें और पैन को पकड़कर चारों तरफ फैला दें. इसके एक दम ज्यादा न पकाएं. पैन में ही इसकी भुर्जी तैयार कर लें. इसमें आधा आलू उबालकर कद्दूकस से घिसें औऱ डाल दें. अब आपका बेस तैयार हो चुका है.
सैंडविच की तरह ब्रेड में अंडा भुर्जी की स्टफिंग करें
तैयार की हुई भुर्जी में आप 2 हरी मिर्च को बारीक काटकर और आधे प्याज को भी बारीक काटकर डाल सकते हैं. अंडे भुर्जी की एक-एक चम्मच ब्रेड के ऊपर रख दें और दूसरे ब्रेड से ढक दें. अब आइस्क्रीम की स्टिक लें औऱ स्टफ्ड ब्रेड को चारों तरफ लपेट दें.
आइस्क्रीम स्टिक में सैंडविच लगाएं और अंडे के बैटर में भिगो दें
अब हम अंडे का एक और बैटर तैयार करेंगे. इसके लिए बाउल में अंडा फेंटकर डालें साथ ही इसमें दूध, चीज, लाल मिर्च, नमक डालकर फेंट लें. अब सभी ब्रेड स्टिक को अंडे की इस बैटर में डुबो दें. गैस पर पैन रखें, बटर डालकर पिघलाएं और सभी स्टिक्स को रखकर सेक लें. आपका ब्रेड ऑमलेट पकौड़ा तैयार है.
aajtak.in