बिग बॉस फेम यूट्यूबर अरमान मलिक के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अरमान पांचवीं बार पिता बनने जा रहे हैं. उनकी पहली पत्नी पायल अपने चौथे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जिसे लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. अरमान और पायल पहले से ही तीन बच्चों के माता-पिता हैं और अब यह परिवार एक बार फिर बढ़ने जा रहा है. वहीं अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका से उन्हें एक बेटा है. ऐसे में एक बार फिर मलिक परिवार में किलकारी गूंजने वाली है और इस खुशखबरी के सामने के आने के बाद से पूरा मलिक परिवार बहुत खुश है.
हाल ही में पायल मलिक की गोदभराई की रस्म बेहद धूमधाम से की गई. इस खास मौके पर घर को बेहद सुंदर सजाया गया था और परिवार के सभी सदस्य ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए. पायल ने इस मौके पर खूबसूरत लहंगा-चोली पहना था, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था. गोदभराई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
पायल मलिक ने अपनी गोदभराई में सुनहरे रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं. इसके साथ हेवी कुंदन ज्वेलरी, मांग टीका और बड़ा नेकलेस उनके लुक को 'रॉयल' बना रहा है, माथे पर बिंदी, हाथों में चूड़ियां और हल्के मेकअप ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो को और निखार दिया और अरमान ने भी मैचिंग कलर का सूट पहना था.
गोदभराई में छाया कृतिका का लुक
पायल की गोदभराई में अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पायल का खास ख्याल रखती दिखीं. कृतिका ने भी गोदभराई में एक सुंदर-सा घरारा सेट पहना था, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लगी रही था. कृतिका ने अपने बालों को ओपन रखा हुआ था और दुप्पटे को अपने हाथों में पीछे से आगे की तरफ डाल रखा था.
गोदभराई की रस्म के दौरान बड़ों ने पायल को आशीर्वाद दिया और नन्हे मेहमान के लिए ढेरों गिफ्ट्स दिए. अपनी गोदभराई में पायल खुशी में मेहमानों के साथ जमकर डांस भी किया, उनके डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क