How to style jeans to look taller: आज के समय में फैशन का मतलब सिर्फ ट्रेंड फॉलो करना नहीं बल्कि ऐसे ट्रेंड को फॉलो करना है जो आपकी बॉडी पर अच्छा लगे और आपको कॉन्फिडेंट महसूस कराए. आज के समय में मार्केट में कई अलग-अलग तरह की जींस आती हैं और लोग उन्हें बिना फिट और रिसर्च के पहनने लगते हैं. कुछ लोगों पर तो ऐसा बिना सोचा समझा हुआ फैशन ट्रेंड अच्छा लगता है लेकिन जिन लोगों की हाइट औसत या कम है तो उन पर ऐसे जींस सही नहीं लगतीं.
दरअसल, कुछ लोग स्टाइल के चक्कर में ऐसी जींस चुन लेते हैं जो उन्हें और अधिक छोटा या 'बल्की' दिखाती है. फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही कट और फिटिंग के जींस पहनकर आप भ्रम (illusion) पैदा कर सकते हैं और अपनी लंबाई को थोड़ा अधिक दिखा सकते हैं. तो आइए आज हम आपको उन जींस और फिटिंग के बारे में बातते हैं जो आपको लंबा दिखा सकते हैं.
यदि आपको लगता है कि आपकी हाइट कम है तो आप लो वेस्ट या लो राइज जींस की जगह हाई-राइज/वेस्ट जींस पहनना शुरू करें. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब कोई हाई-वेस्ट जींस पहनता है तो उसकी नैचुरल वेस्टलाइन से ऊपर दिखाई देती है जिससे टोर्सो छोटा और पैरों की लंबाई अधिक दिखने लगती है. स्लिमिंग इफेक्ट के साथ यदि आप लंबा दिखना चाहते हैं तो डार्क शेड्स हाई वेस्ट जींस पहनें. इसे आप क्रॉप टॉप या शर्ट को टक इन करके पहनें ताकि आपकी वेस्टलाइन साफ दिखे.
स्ट्रेट और स्लिम फिट जींस पहनने से भी कोई लंबा दिख सकता है. एक्सपर्ट का कहना है यदि आप बिना एक्स्ट्रा वॉल्यूम के लंबा दिखना चाहते हैं तो स्लिम फिट या स्ट्रेट फिट जींस पहनें. इसके नैरो लेग्स से आपको स्लीक सिल्हूट मिलती है जिससे आप लंबा दिखते हैं. इस तरह के जींस को भी डार्क शेड में पहनें. लाइट कलर से बचें लेकिन यदि आप इस जींस को मोनोक्रोम स्टाइल में पहनते हैं तो आपको लंबा दिखने में अधिक मदद मिलेगी.
90 के दशक में फेमस रहीं इस तरह की जींस आप भी छोटे कद वाले लोगों के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं. बूटकट और फ्लेयर जींस ऊपर से फिटेड होती है और घुटनों के नीचे से फैली होती हैं. जब इन जींस के साथ हील्स या शूज पहनते हैं तो वो जींस के नीचे छिप जाते हैं और ऐसा लगता है कि पैर लंबे हैं. लेकिन इसे पहनते समय ध्यान रखें की जींस की लंबाई बिल्कुल जमीन से टकराती हुई नहीं होनी चाहिए.
यदि बूटकट और फ्लेयर जींस में भी यदि आप हाई राइज चुनते हैं तो आपको लंबा दिखने से कोई नहीं रोक सकता. इस तरह की जींस को किसी भी टॉप, कुर्ती, शर्ट या टी-शर्ट के साथ पहना जा सकता है.
टिप:
यदि आपकी लंबाई एवरेज है या कम है तो बैगी या बहुत ज्यादा ढीली जींस पहनने से बचना चाहिए. ओवरसाइज्ड कपड़े छोटे कद को और भी अधिक छोटा दिखाते हैं. इसके बजाय स्ट्रेट फिट या स्लिम फिट जींस चुनें. यह आपकी बॉडी की शेप को बनाए रखती है और आपको एक क्लीन लुक देती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क