नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हरकत! यादगीर में बाबा पर POCSO के तहत मामला दर्ज

कर्नाटक के यादगीर में एक स्वयंभू धर्मगुरु पर नाबालिग बच्ची के साथ गलत व्यवहार का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
बाबा का बच्ची संग वीडियो वायरल है. (Photo: ITG) बाबा का बच्ची संग वीडियो वायरल है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • बेंगलुरू,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST

कर्नाटक के यादगीर में एक स्वयंभू धर्मगुरु मल्लिकार्जुन मुत्या के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है. बाबा पर नाबालिग बच्ची के साथ 'गंदी हरकत' करने का आरोप है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. खास बात ये है कि इस वीडियो को खुद पीड़िता के पेरेंट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

वायरल वीडियो में मल्लिकार्जुन मुत्या एक 7 साल की बच्ची को अपनी गोद में बिठाए नजर आ रहे हैं. वीडियो में बाबा उसे चूमते भी दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान बच्ची के पेरेंट्स भी वहीं खड़े उसे देख रहे हैं.

Advertisement

कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की. ऐसे में अब बाबा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

बच्ची के माता-पिता को नहीं आपत्ति!

बच्ची के माता-पिता ने इस 'आपत्तिजनक' वीडियो को खुद रिकॉर्ड किया और फिर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया. हालांकि उनके मुताबिक बाबा ने कुछ भी गलत नहीं किया है. कमिटी के निर्देशों के बाद, जिला बाल संरक्षण अधिकारियों ने बाबा के आश्रम का दौरा किया. उन्होंने बच्ची और उसके माता-पिता के बयान भी दर्ज किए.

यह भी पढ़ें: कौन हैं दो पीड़ित? क्या हैं आरोप? कौन करेगा जांच? कौन हैं दो बाबा आमने-सामने? जानें अविमुक्तेश्वरानंद केस के अपडेट

बाबा के चूमने से असहज दिखी बच्ची

यादगीर के पुलिस एसपी ने कहा, 'उन्हें (बाबा को) नोटिस जारी कर दिया गया है. हम जांच जारी रखेंगे. माता-पिता और बच्ची ने अपने बयान दर्ज कराए हैं; उन्हें बाबा के छूने में कुछ भी गलत नहीं लगा और उन्होंने खुद ही ये वीडियो रिकॉर्ड किया था. हालांकि, फुटेज से पता चलता है कि बच्चा असहज महसूस कर रहा था. काउंसलिंग के बाद, बाल कल्याण समिति ने FIR दर्ज करने की सिफारिश की.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement