स्कूल के हॉस्टल में सहपाठियों पर छात्र ने रॉड से किया हमला, एक की मौत... 2 गंभीर

कर्नाटक के बल्लारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक छात्र ने अपने सहपाठियों पर सोते समय रॉड से हमला कर दिया. जिससे एक की मौत हो गई. जबकि 7 अन्य छात्र घायल हो गए. घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement
स्कूल के हॉस्टल में छात्र की हत्या. (Photo: Screengrab) स्कूल के हॉस्टल में छात्र की हत्या. (Photo: Screengrab)

सगाय राज

  • वेल्लारी,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

बल्लारी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक नाबालिग स्टूडेंट ने गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में मामूली झगड़े के बाद एक साथी स्टूडेंट की हत्या कर दी और सात अन्य को घायल कर दिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार क्लास 9 के एक स्टूडेंट ने हॉस्टल के दूसरे स्टूडेंट्स पर लोहे की रॉड से हमला किया.

हमले में एक स्टूडेंट की गंभीर चोटों के बाद मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि आरोपी ने हॉस्टल वार्डन पर भी हमला किया और मौके से भाग गया. घायल स्टूडेंट्स को इलाज के लिए बल्लारी के VIMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना बल्लारी रूरल पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु: जेजे नगर में धार्मिक जुलूस पर पथराव, बल्लारी में भी सांप्रदायिक हिंसा- एक की मौत

इधर, घटना के बाद मृतक स्टूडेंट के माता-पिता का रो-रोहकर बुरा हाल है. दावा किया जा रहा है कि आरोपी लड़का ड्रग एडिक्ट भी हो सकता है. परिवार ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन को भी जिम्मेदार ठहराया है. स्कूल मैनेजमेंट ने दावा किया है कि हमला लोहे की रॉड से किया गया था, लेकिन पीड़ित के परिवार को शक है कि लड़के को चाकू से मारा गया होगा.

परिवार ने सवाल उठाया है कि एक नाबालिग इतने सारे स्टूडेंट्स पर इतना बेरहमी से हमला कैसे कर सकता है? परिवार ने दावा किया कि आरोपी ड्रग्स के नशे में हो सकता है.  फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतज़ार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement