बल्लारी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक नाबालिग स्टूडेंट ने गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में मामूली झगड़े के बाद एक साथी स्टूडेंट की हत्या कर दी और सात अन्य को घायल कर दिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार क्लास 9 के एक स्टूडेंट ने हॉस्टल के दूसरे स्टूडेंट्स पर लोहे की रॉड से हमला किया.
हमले में एक स्टूडेंट की गंभीर चोटों के बाद मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि आरोपी ने हॉस्टल वार्डन पर भी हमला किया और मौके से भाग गया. घायल स्टूडेंट्स को इलाज के लिए बल्लारी के VIMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना बल्लारी रूरल पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु: जेजे नगर में धार्मिक जुलूस पर पथराव, बल्लारी में भी सांप्रदायिक हिंसा- एक की मौत
इधर, घटना के बाद मृतक स्टूडेंट के माता-पिता का रो-रोहकर बुरा हाल है. दावा किया जा रहा है कि आरोपी लड़का ड्रग एडिक्ट भी हो सकता है. परिवार ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन को भी जिम्मेदार ठहराया है. स्कूल मैनेजमेंट ने दावा किया है कि हमला लोहे की रॉड से किया गया था, लेकिन पीड़ित के परिवार को शक है कि लड़के को चाकू से मारा गया होगा.
परिवार ने सवाल उठाया है कि एक नाबालिग इतने सारे स्टूडेंट्स पर इतना बेरहमी से हमला कैसे कर सकता है? परिवार ने दावा किया कि आरोपी ड्रग्स के नशे में हो सकता है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतज़ार है.
सगाय राज