Viral Jokes: जब एक एलएलबी स्टूडेंट से टीचर ने पूछा- संतरा बेचने का तरीका, सोनू ने वकील के अंदाज में दिया जवाब

Funny Jokes and Chutkule: हंसना हमारे लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि हंसते रहने से ही हम अपने जीवन को अच्छे तरीके से बिता सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं. तो हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ मज़ेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ कर आप भी बिना हंसे नहीं रह पाएंगे.

Advertisement
Latest Jokes In Hindi Latest Jokes In Hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 15 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

Latest Viral Funny Jokes and Chutkule in Hindi: शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. कहते हैं जब वक़्त बुरा हो तो हंस कर निकालना चाहिए. हंसना हमारे लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि हंसते रहने से ही हम अपने जीवन को अच्छे तरीके से बिता सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं. तो हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ मज़ेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ कर आप भी बिना हंसे नहीं रह पाएंगे.

Advertisement

>सोनू  एल.एल.बी. पढ़ाई कर रहा था, क्लास में टीचर ने पूछा .... 
टीचर: अगर तुम्हें किसी को संतरा देना हो तो क्या बोलोगे?
सोनू : ये संतरा लो.
टीचर : नहीं... एक वकील की तरह बोलो...
.
.
.
सोनू : मैं एतद् द्वारा, अपनी पूरी रुचि व होशो-हवास में
और बिना किसी के दबाव में आए इस
फल, जो कि संतरा कहलाता है, और जिस पर
मैं पूरा मालिकाना हक़ रखता हूं,
को उसके छिलके, रस, गूदे और बीज सहित
आपको देता हूं और इसके साथ
ही आपको इस बात का सम्पूर्ण व
बिना शर्त अधिकार भी देता हूं कि आप
इसे काटने, छीलने, फ्रिज में रखने या खाने
के लिये पूरी तरह स्वतंत्र हैं; आप यह
अधिकार भी रखेंगे कि आप किसी भी अन्य
झगड़े की समस्त जिम्मेदारी मेरी है
और अब के बाद
मेरा किसी भी प्रकार से इस संतरे से
कोई संबंध नहीं रह जायेगा...

Advertisement

>रिंकी बहुत देर से मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी थी....
दुकान में ग्राहकों की भारी भीड़ थी. लड़की परेशान सी भीड़ के हटने का इंतज़ार कर रही थी.
काफी देर बाद जब भीड़ छंटी तो लड़की दुकानदार के पास गई.
उसने धीरे से इधर-उधर देखकर एक परचा दुकानदार को दिया और बोली...
भाई साहब, मेरे होने वाले पति डॉक्टर हैं....
यह उनका प्रेम पत्र है, पढ़ कर सुना देंगे प्लीज.

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

>18 साल- अपना टाइम आएगा..
25 साल- अपना टाइम आएगा...
35 साल- अपना टाइम आएगा...
45 साल- अपना टाइम आएगा...
55 साल- अपना टाइम आएगा...
फिर एक दिन.....रिश्तेदारों को खबर कर दो इनका टाइम आ गया है

>शादी को समझने के लिये एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली…
अब उसको ये समझ में नहीं आ रहा है,
कि विज्ञान क्या होता है !!!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा... गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य बिल्‍कुल भी नहीं है)

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement