> एक आदमी छोटा जूता पहनकर जा रहा था
चुन्नू: अंकल जी, जूता कहां से लिया है?
आदमी (चिढ़ते हुए): पेड़ से तोड़ा है
चुन्नू: तोड़ना ही था तो 2 महीने बाद तोड़ते, कुछ बड़ा हो जाता.
> इंटरवल के बाद अंधेरे में अपनी सीट की ओर लौटती महिला ने कोने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछा-
भाई साहब, क्या बाहर जाते समय मैंने गलती से आपका पैर कुचल दिया था?
दर्शक (गुस्से में) - हां, कुचला था, अब क्या माफ़ी मांग रही हो?
महिला - माफ़ी वाफी नहीं भैया, इसका मतलब मेरी सीट इसी लाइन में है.
> पति और पत्नी मंदिर गए
पति (पत्नी से)- तुमने क्या मांगा?
पत्नी (पति से)- आप और मैं सात जन्म तक साथ रहें
पत्नी- और आपने क्या मांगा?
पति- ये हमारा सातवां जन्म हो.
पत्नी रह गई हैरान!
ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
> टीटू- जानता है सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
शौंटी - क्यों?
टीटू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया.
> महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा?
पति- अपनी गर्दन को रोजाना दाएं बाएं हिलाती रहो.
महिला- किस समय?
पति- जब कोई खाने को पूछे!
> बच्चा - मम्मा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं ?
मम्मी - नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा
बच्चा - क्योंकि मम्मा मैं कहीं भी जाता हूं तो सब यही कहते हैं कि हे भगवान फिर आ गया.
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
aajtak.in