Funny Jokes: मजाक के मामले में पत्नी से 2 कदम आगे कैसे निकला पति? पढ़ें वायरल चुटकुले

हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले.

Advertisement
चुटकुले चुटकुले

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

> पति- पत्नी कहीं जा रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में गधा दिखा
पत्नी को मजाक करने की सूझी
पत्नी- आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
पति भी दो कदम आगे...
बोला- ससुर साहब नमस्ते!

 

> गर्लफ्रेंड- तुम कहां पैदा हुए थे?
बॉयफ्रेंड- तिरुवनंतपुरम...
गर्लफ्रेंड- इसकी स्पेलिंग क्या है ?
बॉयफ्रेंड- थोड़ी देर सोचने के बाद, शायद गोवा में पैदा हुआ था...

Advertisement

 

> पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं...पर यहां तो एक ही सब्जी है
पत्नी- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं... खाओ या न खाओ...

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> टीचर- इस वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करो...वसंत ने मुझे मुक्का मारा.
चिकू-  वसंत पंच मी...


> सीमा- सब पति Bluetooth की तरह होते हैं.
जब तक पत्नी आस-पास हो, उससे Connected रहते हैं पर जैसे ही पत्नी आंखों से दूर होती है, वो Automatically नयी Device ढूंढने लगते हैं.

 

> टिंकू (होशियारी झाड़ते हुए) - लोहा लोहे को काटता है....
हीरा हीरे को काटता है...
तभी पीछे से आकर एक कुत्ते ने 
उसे काट लिया.
अब अस्पताल में चल रहा है इलाज..!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement