Viral Jokes Hindi: छिपकली की नीलामी में लगी करोड़ों की बोली, वजह जान छूट जाएगी हंसी

Chutkule: हंसना एक नैचुरल प्रोसेस है. हंसी मजाक की बात सुनने से, चुटकुले पढ़ने से हमें अपने आप हंसी आ जाती है. हंसने से मन भी खुशमिजाज बना रहता है. इसीलिए हम आपके लिए कुछ फनी जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी.

Advertisement
Viral Jokes Viral Jokes

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

Jokes and Chutkule in Hindi: चुटकुले हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं. आपको हंसाने और गुदगुदाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.


> एक छिपकली की नीलामी हो रही थी…
पहली बोली थी- दस लाख
दूसरी बोली थी- पचास लाख
तीसरी बोली थी- एक करोड़
इतने में जज साहब बोल पड़े
इस छिपकली में ऐसी क्या बात है, जो लोग इतनी ऊंची बोली लगा रहे हैं.
तभी किसी ने कहा- जज साहब, इस छिपकली से बीवी डरती है…
जज- अच्छा, 2 करोड़ की बोली मेरी तरफ से.

Advertisement

 

> एक शराबी दूसरे शहर गया...वहां उसे शराब की तलब लगी...
शराबी शराब खरीदने पहुंच गया.
शराबी- एक बोतल विह्सकी देना.
दुकानदार- हमारे यहां शराबबंदी है आपको शराब नहीं दे सकते.
शराबी- तो दुकान क्यों खोली है... इसमें शराब क्यों रखी है?
दुकानदार- ये शराब सिर्फ सांप और बिच्छू काटने के मरीजों के लिए है.
शराबी- अच्छा तो ये सांप बिच्छू कहां मिलेंगे.
दुकानदार बेहोश.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> मास्टर जी - बताओ कौन सी ऐसी चीज है जो खींचने से छोटी होती है? 
सोनू- सर बीड़ी.
मास्टर जी- नशेड़ी की औलाद...तू निकल मेरी क्लास से बाहर.

 

> बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर बैठी लड़की पर पड़ी
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे
लड़की- पढ़ती तो मैं थी...तू तो रोज मुर्गा ही बनता था
हो गयी न चौड़े में बेइज्जती.

Advertisement

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement