Jokes: खाली कटोरी में रोटी डुबोकर क्यों खा रहे थे मास्टर जी, जानकर जोर से हंसेंगे आप

मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हंसने से हमारी बॉडी रिलैक्स मोड में आ जाती है. हंसना एक प्राकृतिक व्यायाम है. जब हम हंसते हैं तो हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है. इसलिए हंसते-मुस्कुराते और खिलखिलाते रहना सभी के लिए जरूरी है.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

> नर्स- मुबारक हो...आपके घर बेटा पैदा हुआ है.
टिंकू- गजब टेक्नोलॉजी है.
नर्स- क्या?
टिंकू- पत्नी अस्पताल में और बेटा घर में पैदा हुआ है.


> डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है.
सोनू- पहले तो बहुत रोया, फिर आंसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है?

> दारू पीकर पति रात घर पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी
पति- कितना काम करेगी तू? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के 2 बजे हैं, सोना नहीं है क्या? 
कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...

Advertisement

WIFE झगड़ालू क्यों होती है? छात्र का जवाब सुन नहीं रुकेगी हंसी, पढ़ें जोक्स

> मेहमान- और बताओ बेटा आगे का क्या प्लान है.
चिंटू- बस आपके जाते ही बिस्कुट खाऊंगा.
वैसे भी नमकीन और मेवा तो आपने छोड़ी नहीं है.


> मास्टर जी एक होटल में खाली कटोरी में रोटी डूबोकर खा रहे थे,
वेटर ने पूछा- मास्टर जी खाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर जी- हम गणित के टीचर हैं, खाली कटोरी में दाल हमने मान ली है.

> टीचर- बताओ सबसे नशीला पदार्थ कौन-सा होता है?
छात्र- किताब है सर, खोलते ही नींद आ जाती है.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement