Latest Jokes: जब टीचर ने पूछा- शाहजहां कौन था? छात्र का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं हुई हंसी!

आपको हंसाने और खुश रखने के लिए हम लेकर आए हैं, मजेदार चुटकुले. जिन्हें पढ़कर आपका दिन बन जाएगा. आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने और ठहाके लगाने का सिलसिला.

Advertisement
jokes of the day jokes of the day

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

> मोनू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
सोनू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
मोनू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो...

 

> एक पागल आइने में देखने के बाद सोचने लगा...यार इसको कहीं देखा है... 
काफी देर टेंशन में सोचते-सोचते वो बोला- धत्त तेरी की ये तो वही है जो उस दिन मेरे साथ बाल कटवा रहा था...

Advertisement

 

> अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?
छात्र- जी, वह एक मजदूर था...
अध्यापक- कैसे...?
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था...!
 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

 

> चीनू उदास बैठा था...
मीनू- क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है...?
चीनू- क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है...मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं, लेकिन न तो शीतल आई और न छाया...!

 

> पिंटू- तेरा भाई आजकल क्या कर रहा है?
सिंटू- एक दुकान खोली थी, लेकिन अब जेल में है.
पिंटू- ओह! पर ऐसा क्यों?
सिंटू- भाई ने दुकान हथोड़े से खोली थी...

 

> बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पापा- बेटा उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है
और बहुत तेज दिमाग होना चाहिए.
बेटा- तभी तो पूछ रहा हूं कि आप इंजीनियर कैसे बने?
फिर तो दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल..

Advertisement

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement