Desi Jokes: जब डॉक्टर ने पूछा- शराब पीना बंद की या नहीं? तो मरीज ने दिया ये मजेदार जवाब

हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले.

Advertisement
Jokes Jokes

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2024,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? 
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है

 

संजू ने बंटी से पूछा शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है?
बंटी- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा...!!!

Advertisement

 

खूबसूरत महिला के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर -कुछ देर तक यूं ही रखें
पत्नी को खामोश देख कर पति को रहा नहीं गया
पति- डॉक्टर साहब यह चीज कितने की आती है?


ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.


बेटा अपने कमरे में ख़ुशी से उछल रहा था
मम्मी- क्या बात है बेटा आज बड़ा खुश है?
बेटा- बस पूछो मत मां
मम्मी बता....कमबख्त क्या गुल खिला रहा है
बेटा आपकी होने वाली बहू 12 th में पास हो गयी है...फिर दे लात और दे चप्पल

 

बेटा बियर पीकर घर लौटा और मां की डांट से बचने के लिए लैपटॉप खोलकर पढ़ने लगा
मां- बेटा तू आज फिर से पीकर आया है
बेटा- नहीं मां, मैंने नहीं पी है
मां- तो फिर से सूटकेस खोलकर क्या पढ़ रहा है
बेटा हक्का-बक्का 

Advertisement

 

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे
पत्नी- कोई बात नहीं, मैंने आपको माफ किया
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था,
अब आप आराम से मर जाइए...!

 

पिंटू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया, 
डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह मेरी समझ में नहीं आ रही, हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो, 
पिंटू- कोई बात नहीं डॉक्टर साहब, जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा
 


(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement