Jokes: मां ने बताई लड़कियों के व्रत रखने की ऐसी वजह, जानकर 7वें आसमान पर पहुंचा टीटू

Jokes in Hindi: खुश एंव टेंशन फ्री रहने से एक तरफ जहां चेहरे पर निखार आता है तो वहीं, मुस्कुराने से मानसिक तनाव भी दूर होता है. हंसना हर लिहाज से फायदेमंद माना जाता है. हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपके चेहरे पर हंसी आ जाएगी.

Advertisement
Hindi Jokes Hindi Jokes

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

> चिंटू अपने पड़ोसी दोस्त मिंटू से बोला, आज सुबह तुम्‍हारे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी
मिंटू- मैं उसे अभी सजा देता हूं
चिंटू- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है
मिंटू- चौंकते हुए, कैसे?
चिंटू : मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया.

 


> आधी रात को एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया... 
ममता- कौन है? 
लड़का- मैं हूं?
ममता- मैं कौन? 
लड़का अरे बेवकूफ, तू ममता और कौन.

Advertisement

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> सोनू - मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां - बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
सोनू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार देवता वाली फीलिंग आ रही है.

 


> पापा- तेरा रिजल्ट आ गया, पास हुआ या फेल?
चिंटू- प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया
पापा- तुम?
चिंटू- मेजर साहब का बेटा भी फेल हो गया
पापा- और तुम?
चिंटू- डॉक्टर साहब का बेटा भी फेल हो गया
पापा गुस्से से- बेवकूफ, मैं तुमसे पूछ रहा हूं तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू -तो आप कौन से प्रधानमंत्री हो जो आपका बेटा पास हो जाएगा...
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement