> पहला कैदी- तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा?
दूसरा कैदी- बैंक लुटने के बाद वहीं बैठकर पैसे गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया.
पहला कैदी- वहीं, पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?
दूसरा कैदी- वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा.
> दुकानदार- मैडम क्यों परेशान हो?
लड़की- मेरे मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है देखना!
दुकानदार- मैडम यह तो खराब मौसम की वजह से है!
लड़की- यह लो ₹500 नया मौसम डाल दो ना.
दुकानदार बेहोश!
ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
> एक पागल आईने में
खुद को देख कर सोचने लगा..
यार इसको कहीं देखा है...
काफी देर टेंशन में सोचने के बाद बोला,
धत्त तेरी की ये तो वही है जो उस दिन मेरे साथ.. बाल कटवा रहा था.
> सोनू (मोनू से)- बैठे-बैठे क्या सोच रहा है भाई?
मोनू- यही कि जिसने पहली बार दही जमाया होगा, वो जामण कहां से लाया होगा?
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
aajtak.in