Desi Jokes: चैलेंज किसे कहते हैं? सही जवाब जानकर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

अगर आप खुश रहने और हंसने-खिलखिलाने की आदत डाल लें तो मानसिक तनाव से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है. साथ ही मूड भी फ्रेश रहेगा. आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार जोक्स.

Advertisement
Funny Chutkule Funny Chutkule

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

परीक्षा में सवाल आया था, चैलेंज किसे कहते हैं? 
टिल्लू ने पूरा पेपर खाली छोड़ दिया और आखिरी पेज पर लिखा- अगर हिम्मत है तो पास करके दिखाओ.

 

सोनू  - पापा तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
पापा - बेटा तू तो करोड़ों का है.
सोनू  - तो उसी करोड़ों में से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है.
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया

Advertisement

 

पिताजी- बेटा, मेरे लिए 1 गिलास पानी लाना,
पहला लड़का- नहीं लाऊंगा,
दूसरा लड़का- रहने दो पापा, ये तो है ही बदतमीज़ 
आप खुद ले लो, और मेरे लिए भी 1 गिलास ले आना.

 

पत्नी - मैं तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं?
पति - बहुत ज्यादा.
पत्नी - फिर भी बताओ कितनी?
पति - इतनी कि मन करता है तुम्हारे जैसी एक और ले आऊं.

 

चिंकू- एक गंजे के सिर पर दो बाल थे. उन दोनों में प्यार हो गया फिर भी उनकी शादी नहीं हुई.
शीटू- क्यों नहीं हुई शादी?
चिंकू- क्योंकि बाल विवाह कानूनन अपराध है.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

लड़का - मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता, घर वाले नहीं मान रहे हैं.
लड़की - तुम्हारे घर में कौन-कौन है?
लड़का - एक पत्नी और दो बच्चे!

Advertisement

 

लड़की - बादल गरजते हैं तो तेरी याद आती है.
सावन आने से तेरी याद आती है, बारिश की बूंदों से तेरी याद आती है
लड़का - पता है... पता है... तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है,
लौटा दूंगा चिंता मत कर.

 

मोहन समोसे को खोलकर अंदर का मसाला ही खा रहा था.
टीटू- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
मोहन- अरे मैं बीमार हूं ना...
डॉक्टर ने कहा है बाहर का नहीं खाना!

 

टिंकू- तेरे घर से हमेशा हंसने की आवाज़ आती है,
इतनी खुशी का राज़ क्या है?
मिंकू- मेरी बीवी मुझे जूते मारती है,
लग जाए तो वो हंसती है,
नहीं लगे तो मैं हंसता हूं.

 

पत्नी- शादी से पहले तुम मुझे होटल,
सिनेमा और न जाने कहां- कहां घुमाते थे
शादी हुई तो घर के बाहर भी नहीं ले जाते...
पति- क्या तुमने कभी किसी को.
चुनाव के बाद प्रचार करते देखा है.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement