> टिंकू- बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है.
बाबा- वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं.
टिंकू- दाएं पैर में भी खुजलाहट है.
बाबा- यात्रा योग बन रहा है.
टिंकू- पेट और गर्दन पर भी खुजलाहट है.
बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है!
> लड़का- तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- मेरा नाम विधि है
लड़का- मेरा नाम विधान है
लड़की- हां तो मैं क्या करूं?
लड़का- यही तो विधि का विधान है!
> बॉस- तुम ऑफिस देर से क्यों आए?
कर्मचारी- सर नींद नहीं खुली।
बॉस- तो अलार्म क्यों नहीं लगाया था?
कर्मचारी- सर, डर था कि उसकी भी नींद खराब हो जाएगी!
जब पत्नी ने पति से कही करवाचौथ का व्रत रखने की बात, मिला ये मजेदार जवाब
> पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी, और आंख लग गई थी...
> लड़की- मैं अपने पापा की परी हूं
लड़का- मैं भी अपने पापा का पारा हूं
लड़की- पारा..? ये क्या होता है?
लड़का- मुझे देखते ही उनका पारा चढ़ जाता है...!
> भिखारी- ऐ भाई एक रुपया देदे, तीन दिन से भूखा हूं
संजू- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा..?
भिखारी- वजन तोलूंगा कितना घटा है..!!
जवाब सुनते ही संजू बेहोश !
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
aajtak.in