बड़े सांप 2-4 बार... तो छोटे सांप इतनी बार बदलते हैं अपनी केंचुली

सांप अपनी केंचुली उतारते हैं, जिसे एक्डिसिस कहा जाता है. यह काम वे सुंदर दिखने के लिए नहीं करते, बल्कि अपने शरीर के बढ़ने और स्किन को साफ रखने के लिए करते हैं. जब नई स्किन बन जाती है, तो पुरानी अपने आप उतर जाती है, जिससे सांप साफ और स्वस्थ रहता है. छोटे सांप तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए वे ज्यादा बार केंचुली उतारते हैं, जबकि बड़े सांप कम बार ऐसा करते हैं.

Advertisement
जब केंचुली पूरी तरह उतर जाती है, तो सांप के पास नई और स्वस्थ त्वचा होती है. ( Photo: Pexels) जब केंचुली पूरी तरह उतर जाती है, तो सांप के पास नई और स्वस्थ त्वचा होती है. ( Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST

आपने अक्सर देखा होगा कि सांप समय-समय पर अपनी केंचुली उतारते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे असली वजह क्या है? बहुत से लोग मानते हैं कि सांप ऐसा अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. दरअसल, केंचुली उतारना सांप के जीवन का एक जरूरी और प्राकृतिक हिस्सा है, जो उसके विकास, स्वास्थ्य और व्यवहार से जुड़ा होता है. सांप के केंचुली उतारने के प्रक्रिया को एक्डिसिस कहा जाता है. बहुत से लोग सोचते हैं कि सांप ऐसा अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन यह सही नहीं है.

Advertisement

असल में, केंचुली उतारना उनके बॉडी डेवलपमेंट और स्किन की सफाई के लिए बहुत जरूरी होता है. जब सांप बड़ा होता है, तो उसकी पुरानी स्किन उसके साथ नहीं बढ़ पाती. ऐसे में नई स्किन अंदर बनती है और पुरानी स्किन को उतार दिया जाता है. नई स्किन साफ, मुलायम और चमकदार होती है, इसलिए हमें लगता है कि सांप ज्यादा सुंदर हो गया है.

केंचुली उतारने की वैज्ञानिक वजह
सबसे पहले जान लें कि सांप कितनी बार केंचुली उतारता है, इसकी कोई तय समय नहीं होती. यह उसकी प्रजाति, उम्र, मौसम और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है. छोटे और युवा सांप तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए वे ज्यादा बार केंचुली उतारते हैं. कई बार वे महीने में एक बार भी ऐसा कर सकते हैं. वहीं, बड़े सांप साल में 2 से 4 बार ही अपनी केंचुली बदलते हैं, क्योंकि उनकी बढ़त धीमी होती है. कुछ सांप, जैसे जंगल में रहने वाले, और भी कम बार ऐसा करते हैं. केंचुली उतारना सिर्फ स्किन बदलने के लिए नहीं होता, बल्कि यह सांप के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है.

Advertisement

पुरानी स्किन के साथ कई बार कीटाणु, बैक्टीरिया और पैरासाइट चिपक जाते हैं. जब सांप अपनी स्किन उतारता है, तो ये सब भी हट जाते हैं और उसका शरीर साफ हो जाता है. इसके अलावा, सांप की स्किन में ऐसे तत्व होते हैं जो दूसरे सांपों तक संकेत पहुंचाते हैं, जैसे प्रजनन या अपनी मौजूदगी के बारे में जानकारी देना.

पुरानी त्वचा हटने के बाद दिखता है फर्क
सांप की एक खास बात यह है कि वह अपनी पूरी स्किन एक ही बार में उतार देता है. यह प्रक्रिया देखने में काफी दिलचस्प होती है. वह अपनी पुरानी स्किन को सिर से लेकर पूंछ तक एक ही बार में निकाल देता है.  इसके बाद उसकी नई स्किन दिखाई देती है, जो पहले से ज्यादा साफ और चमकदार होती है.

सांप अपनी केंचुली कैसे उतारता है
अब बात करते हैं कि सांप अपनी केंचुली कैसे उतारता है. इस प्रक्रिया के शुरू होने से कुछ दिन पहले, सांप के शरीर में एक खास हार्मोन बनता है, जो पुरानी और नई स्किन के बीच की पकड़ को ढीला कर देता है. इस समय सांप की आंखें हल्की नीली और धुंधली हो जाती हैं. उसे साफ दिखाई नहीं देता, इसलिए वह अक्सर किसी सुरक्षित जगह पर छिप जाता है. उसकी स्किन भी थोड़ी फीकी लगने लगती है.

Advertisement

युवा सांप ज्यादा बार बदलते हैं स्किन
इसके बाद अगला चरण शुरू होता है. सांप अपने सिर को किसी खुरदरी चीज, जैसे पत्थर, पेड़ की छाल या लकड़ी पर रगड़ता है. इससे उसकी पुरानी स्किन में हल्का सा कट बन जाता है, खासकर मुंह और नाक के पास. यही से स्किन उतरना शुरू हो जाता है. फिर सांप अपने शरीर को आगे बढ़ाता है और तंग जगहों, पत्थरों या पौधों के बीच से निकलता है. इस दौरान वह अपनी मांसपेशियों को कसता है और धीरे-धीरे पुरानी त्वचा को पीछे की ओर खींचता जाता है. यह पूरी प्रक्रिया कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक चल सकती है, जो सांप के आकार और वातावरण पर निर्भर करती है.

इंसान समेत सभी जीवों में होती है यह प्रक्रिया
जब केंचुली पूरी तरह उतर जाती है, तो सांप के पास नई और स्वस्थ त्वचा होती है. उतारी गई स्किन देखने में सांप जैसी ही होती है, लेकिन वह उससे थोड़ी लंबी लग सकती है क्योंकि उतारते समय वह फैल जाती है. इस स्किन को छूने पर वह थोड़ी खुरदरी और थोड़ी मुलायम दोनों महसूस होती है. एक दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ सांप ही नहीं, बल्कि सभी जानवर अपनी त्वचा बदलते हैं, यहां तक कि इंसान भी. लेकिन इंसानों में यह प्रक्रिया बहुत छोटे-छोटे हिस्सों में होती है, इसलिए हमें इसका पता नहीं चलता. जबकि सांप में यह एक साथ और साफ दिखाई देता है, इसलिए यह ज्यादा ध्यान खींचता है. इस तरह, सांप का केंचुली उतारना कोई डरावनी या अजीब बात नहीं है, बल्कि यह एक सामान्य और जरूरी प्रक्रिया है. यह उनके शरीर को बढ़ने, साफ रहने और स्वस्थ बने रहने में मदद करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement