क्यों अपने सफेद बाल नहीं तोड़ते चीनी? इस वजह से खाते हैं सूअर की आंत

चीन में लोग अपने सफेद बाल नहीं तोड़ते है. साथ ही बाल को काला रखने के लिए भी अजीब- अजीब नुस्खा अपनाते हैं. सफेद बाल न तोड़ने की वजह और बालों को काला करने के अजीबोगरीब नुस्खे के बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.

Advertisement
बाल को काला करने के लिए चीनी इस्तेमाल करते हैं अजीबोगरीब नुस्खे (Photo - Pexels) बाल को काला करने के लिए चीनी इस्तेमाल करते हैं अजीबोगरीब नुस्खे (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST

सिर में एक सफेद बाल दिखते ही ज्यादातर लोग उसे तुरंत तोड़कर फेंक देते हैं. लेकिन चीन में बहुत से लोग ऐसा करने से बचते हैं. वजह? वहां एक पुराना और बेहद दिलचस्प विश्वास है कि अगर आपने एक सफेद बाल तोड़ा, तो उसकी जगह तीन नए सफेद बाल उग आएंगे. कुछ लोग तो यहां तक मानते हैं कि एक बाल तोड़ने पर 10 सफेद बाल निकल आते हैं.

Advertisement

सुनने में यह किसी दादी-नानी की कहानी जैसा लग सकता है, लेकिन चीन में यह मान्यता आज भी काफी लोकप्रिय है. यही कारण है कि कई लोग सफेद बाल दिखने पर भी उसे छेड़ना पसंद नहीं करते. इसके अलावा बाल को काला रखने के लिए भी काफी अजीबोगरीब नुस्खा अपनाते हैं, जो खानपान से जुड़ा है. 

क्या सचमुच एक सफेद बाल से तीन सफेद बाल उगते हैं?
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं होता. बालों का रंग मेलानिन नामक पिगमेंट से तय होता है, जो बालों की जड़ों यानी हेयर फॉलिकल्स में बनता है. अगर कोई सफेद बाल तोड़ दिया जाए, तो आमतौर पर उसी जगह से सिर्फ एक नया बाल ही उगता है.

हालांकि डॉक्टर यह जरूर कहते हैं कि बार-बार बाल तोड़ने से हेयर फॉलिकल्स को नुकसान पहुंच सकता है. इससे उस जगह पर भविष्य में बाल उगना भी बंद हो सकता है. यानी एक सफेद बाल से तीन बाल तो नहीं उगते, लेकिन बार-बार बाल तोड़ना नुकसानदायक जरूर हो सकता है.

Advertisement

काले बाल बनाए रखने के लिए खाते हैं ये चीजें
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में सिर्फ सफेद बाल न तोड़ने की मान्यता ही नहीं है, बल्कि काले बाल बनाए रखने के लिए कई पारंपरिक उपाय भी अपनाए जाते हैं. यहां माना जाता है कि काले तिल, काले सोयाबीन और काली समुद्री घास जैसी चीजें खाने से बाल लंबे समय तक काले बने रह सकते हैं. कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि इन चीजों से सफेद बाल दोबारा काले हो सकते हैं.

चीनी पारंपरिक मान्यताओं में एक और अजीब लेकिन दिलचस्प सिद्धांत है. इसके मुताबिक शरीर के जिस हिस्से को मजबूत बनाना हो, उसी जैसी दिखने वाली चीज खानी चाहिए.यही वजह है कि कई लोग जानवरों के अंग खाते हैं. उनका मानना है कि इससे इंसान के उसी अंग को ताकत मिलती है. इसका एक प्रसिद्ध उदाहरण लूझू है , जो बीजिंग का एक स्ट्रीट फूड है और सूअर की आंतों, फेफड़ों और तले हुए टोफू से बनाया जाता है.

काले तिल को माना जाता है 'बालों का दोस्त'
पारंपरिक चीनी चिकित्सा पद्धति में काले तिल को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. वहां की मान्यता के अनुसार बालों का संबंध खून और किडनी की ऊर्जा से होता है. काले तिल को खून बढ़ाने और किडनी को मजबूत करने वाला भोजन माना जाता है.यही वजह है कि बालों को काला रखने के लिए काले तिल का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है.

Advertisement

चीन में बालों को काला रखने के लिए एक और मशहूर चीज इस्तेमाल की जाती है, जिसे 'हे शोउ वू' कहा जाता है. दिलचस्प बात यह है कि इस जड़ी-बूटी का अर्थ ही है- हे नाम के व्यक्ति के काले बाल.

किंवदंती के अनुसार, 'हे' नाम के एक किसान ने 50 साल की उम्र में इस जड़ी-बूटी का सेवन किया था. इसके बाद उसके सफेद बाल फिर से काले हो गए. तभी से वह जड़ी-बूटी बालों के लिए चमत्कारी मानी जाने लगी.आज भी चीन के ऑनलाइन बाजारों में इसे बाल झड़ने से रोकने और बालों को काला बनाए रखने वाले उत्पाद के रूप में बेचा जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »