लाल ईंट या सीमेंट के ब्रिक्स... किससे घर बनवाने में आता है कम खर्चा?

घर बनवाते समय सबसे बड़ा सवाल होता है कि लाल ईंट लगवाएं या सीमेंट ब्रिक्स. दोनों से मजबूत घर बन सकता है, लेकिन इनके खर्च, सीमेंट-रेत की खपत और मजदूरी में फर्क होता है. जानिए 1000 स्क्वायर फीट घर बनाने में लाल ईंट और सीमेंट ब्रिक्स में से किस विकल्प में कम खर्च आता है और किस स्थिति में कौन-सी ईंट बेहतर रहती है.

Advertisement
सीमेंट ब्रिक्स या ब्लॉक्स सीमेंट, रेत को मिलाकर मशीन से बनाए जाते हैं. ( Photo: PTI) सीमेंट ब्रिक्स या ब्लॉक्स सीमेंट, रेत को मिलाकर मशीन से बनाए जाते हैं. ( Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

जब कोई व्यक्ति अपना घर बनवाने की सोचता है, तो सबसे पहले यह सवाल आता है कि कौन-सी ईंट लगवाएं. बाजार में आम तौर पर दो तरह की ईंटें ज्यादा इस्तेमाल होती हैं – Red Bricks (लाल ईंट) और Concrete Blocks (सीमेंट ब्रिक्स). दोनों ही तरह की ईंटों से मजबूत घर बनाया जा सकता है, लेकिन इनके खर्च, मजदूरी, सीमेंट की जरूरत और निर्माण की गति में काफी फर्क होता है. इसलिए घर बनाते समय केवल ईंट की कीमत नहीं, बल्कि कुल खर्च को समझना जरूरी है.

Advertisement

नीचे आसान भाषा में समझते हैं कि किस ईंट से घर बनवाने में कम खर्च आता है.

1. लाल ईंट क्या होती है?
कांट्रेक्टर सुनील कुमार बताते हैं कि लाल ईंट वह ईंट होती है जो मिट्टी को भट्ठे में पकाकर बनाई जाती है. भारत में पुराने समय से घर बनाने के लिए यही ईंट सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती रही है.

लाल ईंट के फायदे

  • लगभग हर जगह आसानी से मिल जाती है.
  • मजबूत और टिकाऊ मानी जाती है.
  • छोटे शहरों और गांवों में सस्ती मिल जाती है.
  • ज्यादातर मिस्त्री इसी से काम करने के आदी होते हैं.

लाल ईंट के नुकसान

  • इसका आकार छोटा होता है, इसलिए दीवार बनाने में ज्यादा ईंट लगती हैं.
  • ज्यादा जोड़ (Joint) बनने से सीमेंट और रेत ज्यादा लगती है.
  • प्लास्टर भी थोड़ा ज्यादा करना पड़ सकता है.
  • दीवार बनाने में ज्यादा समय लगता है.

2. सीमेंट ब्रिक्स क्या होती हैं?

Advertisement

सीमेंट ब्रिक्स या ब्लॉक्स सीमेंट, रेत को मिलाकर मशीन से बनाए जाते हैं. इनका आकार लाल ईंट से बहुत बड़ा होता है.

सीमेंट ब्रिक्स के फायदे

  • आकार बड़ा होने से कम पीस में दीवार बन जाती है.
  • जोड़ कम होते हैं, इसलिए समेट-रेत कम लगती है.
  • दीवार जल्दी बनती है.
  • मजदूरी कम लग सकती है.
  • कई मामलों में प्लास्टर पतला या कम लगता है.

सीमेंट ब्रिक्स के नुकसान

  • एक पीस की कीमत लाल ईंट से ज्यादा होती है.
  • अगर क्वालिटी खराब हो तो दरार आने की समस्या हो सकती है.
  • कुछ इलाकों में आसानी से उपलब्ध नहीं होती.

3. 1000 स्क्वायर फीट घर में कितनी ईंटें लगती हैं?

अगर लगभग 1000 स्क्वायर फीट का घर बनवाया जाए तो दीवारों के लिए लगभग इतना सामान लगता है:

सामग्री   लाल ईंट  सीमेंट ब्रिक्स
ईंट/ब्लॉक की संख्या 45,000 – 50,000  12,000 – 15,000
प्रति पीस कीमत  ₹6 – ₹8    ₹35 – ₹50

कुल ईंट खर्च
लाल ईंट: लगभग ₹3 – ₹3.5 लाख
सीमेंट ब्रिक्स: लगभग ₹4 – ₹5 लाख

पहली नजर में लाल ईंट सस्ती लगती है, क्योंकि एक ईंट की कीमत कम होती है.

4. सीमेंट और रेत का खर्च
जब दीवार बनाई जाती है तो ईंटों को जोड़ने के लिए सीमेंट और रेत का मोर्टार इस्तेमाल होता है.

Advertisement
खर्च लाल ईंट सीमेंट ब्रिक्स
 सीमेंट + रेत ज्यादा   कम
अनुमानित खर्च   ₹1.2 – ₹1.5 लाख     ₹80,000 – ₹1 लाख

लाल ईंट में जोड़ ज्यादा होते हैं इसलिए सीमेंट ज्यादा खर्च होती है.

5. मजदूरी का खर्च

दीवार बनाने में मिस्त्री और मजदूरों का खर्च भी काफी होता है.

खर्च  लाल ईंट     सीमेंट ब्रिक्स
काम पूरा होने का समय ज्यादा  कम
मजदूरी   ₹2 – ₹2.5 लाख

₹1.5 – ₹2 लाख

सीमेंट ब्रिक्स बड़े होने के कारण दीवार जल्दी बन जाती है, इसलिए मजदूरी कम लग सकती है.

6. कुल खर्च कितना आता है?
अगर दीवार निर्माण का कुल खर्च जोड़ा जाए तो अनुमान कुछ ऐसा हो सकता है:

प्रकार   कुल खर्च  
लाल ईंट     ₹6.5 ₹7.5 लाख
सीमेंट ब्रिक्स  ₹6.3 ₹7 लाख

यानि कुल मिलाकर दोनों का खर्च लगभग बराबर ही पड़ता है, लेकिन कई मामलों में सीमेंट ब्रिक्स थोड़ा सस्ता पड़ सकता है. अक्सर देखा जाता है कि शहरों में सीमेंट ब्रिक्स थोड़ी किफायती साबित हो सकती हैं, जबकि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में लाल ईंट बजट फ्रेंडली रहती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement