आज के समय में बिजली का बिल हर घर के लिए एक बड़ी परेशानी बन चुका है. जैसे-जैसे बिजली का इस्तेमाल बढ़ता है, वैसे-वैसे हर महीने आने वाला बिल भी जेब पर भारी पड़ता है. खासकर गर्मियों में एसी, कूलर और दूसरे उपकरणों के कारण खर्च और ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका बिजली बिल कम हो जाए या पूरी तरह खत्म हो जाए. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ शुरू की है.
इस योजना का मकसद है कि लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगाकर खुद बिजली बनाएं और महंगे बिजली बिल से छुटकारा पाएं.
क्या है पीएम सूर्य घर योजना?
यह एक सरकारी योजना है जिसके तहत लोगों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. यानी सरकार खुद पैसे देकर आपकी मदद करती है ताकि आप सोलर सिस्टम लगवा सकें. इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक बार सोलर पैनल लग जाने के बाद आपको सालों तक लगभग फ्री बिजली मिलती रहती है.
सरकार कितनी सब्सिडी देती है?
इस योजना में सरकार सोलर पैनल की क्षमता (kW) के हिसाब से सब्सिडी देती है.
1 किलोवाट सिस्टम पर: लगभग ₹30,000 की सब्सिडी
2 किलोवाट सिस्टम पर: लगभग ₹60,000 की सब्सिडी
3 किलोवाट या उससे ज्यादा पर: अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी
यह पैसा सीधे आपके बैंक खाते में या लोन अकाउंट में एडजस्ट हो जाता है. इससे आपको अपनी जेब से बहुत कम पैसा खर्च करना पड़ता है.
जरूरी शर्तें और दस्तावेज
इस योजना का फायदा लेने के लिए कुछ जरूरी बातें हैं:
आपकी उम्र 21 साल या उससे ज्यादा हो
आपके नाम पर बिजली कनेक्शन हो
आपके पास अपनी छत हो
CIBIL स्कोर 680 या उससे ज्यादा हो
इन डॉक्यूमेंट की होगी जरुरत
आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
बिजली का बिल
सोलर वेंडर का कोटेशन
कैसे काम करता है सोलर सिस्टम?
सोलर पैनल सूरज की रोशनी से बिजली बनाते हैं. दिन में बिजली बनती है. आप उसी समय इस्तेमाल कर सकते हैं.बची हुई बिजली ग्रिड में चली जाती है. इससे आपको 24 घंटे बिजली का फायदा मिलता है.
कितना खर्च आएगा?
अगर आप 3 किलोवाट का सिस्टम लगाते हैं, तो:
कुल खर्च: लगभग ₹1.5 से ₹2 लाख
सरकार की सब्सिडी: ₹78,000 तक
बाकी पैसा: लोन से
ऐस करें आवेदन
मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको कोई जानकारी चाहिए, तो आप टोल-फ्री नंबर 15555 पर संपर्क कर सकते हैं.
aajtak.in