आज यानी 15 मार्च को 44 ईसा पूर्व इड्स ऑफ मार्च की घटना हुई थी. यानी रोम के तानाशाह जूलियस सीजर की हत्या कर दी गई थी. मार्कस जूनियस ब्रूटस ने रोमन सीनेट भवन में उन्हें पहला चाकू मारा था. इसके बाद गायस कैसियस लोंगिनस और 60 अन्य लोगों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया.
जूलियस सीजर की मौत का दिन इड्स ऑफ मार्च (Ides of March) कहलाता है. इड्स या इड का मतलब पूर्णिमा होता है और इड्स ऑफ मार्च का मतलब मार्च के पूर्णिमा की तिथि या 15 मार्च होता था. रोमन इतिहास में जूलियस सीजर की तरह शायद ही किसी और शख्स की इतनी चर्चा हुई हो. जूलियस सीजर एक बेहतरीन रोमन जनरल, राजनेता और शासक तौर पर जाने जाते थे.
जूलियस सीजर की मौत के बाद से ही रोमन गणराज्य का पतन शुरू हो गया था. जूलियस सीजर ने रोमन गणराज्य की स्थापना की थी. अपनी राजनीतिक ताकत व सैन्य जीतों के ज़रिए रोमन साम्राज्य की नींव रखी थी. उन्होंने गैलिक वॉर जीतकर गॉल पर जीत हासिल की थी.
जूलियस सीजर को अपनी सैन्य प्रतिभा, सामाजिक और सरकारी सुधारों (जैसे जूलियन कैलेंडर) और गृहयुद्ध शुरू करने के लिए जाना जाता है. उनकी महत्वाकांक्षा से डरकर सीनेटरों ने उनकी हत्या कर दी. इस घटना ने रोमन गणराज्य के पतन में अहम भूमिका निभाई थी.
जूलियस का जन्म जूलि परिवार में हुआ था. उन्होंने 78 ईसा पूर्व में कुलीन-विरोधी लोकप्रिय दल के अभियोजक के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था. उन्होंने अपने सुधारवादी विचारों के बल पर दल में प्रभाव हासिल किया और 74 ईसा पूर्व में पोंटस के राजा से युद्ध करने के लिए एक निजी सेना बनाकर रोमन साम्राज्य की सहायता की.
63 ईसा पूर्व में उन्हें सुदूर स्पेन का गवर्नर बनाया गया और 60 ईसा पूर्व में वे कौंसुल पद की महत्वाकांक्षा के साथ रोम लौट आए. कौंसुल का पद, जो मूल रूप से रोमन गणराज्य का सर्वोच्च पद था. वार्षिक आधार पर दो राजनेताओं द्वारा साझा किया जाता था.
कौंसुल सेना की कमान संभालते थे और सीनेट की अध्यक्षता करते थे. इसके साथ ही उसके फरमानों को लागू करते थे और विदेश मामलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करते थे. सीजर ने पोम्पे और रोम के सबसे धनी व्यक्ति मार्कस लिसिनियस क्रैसस के साथ एक राजनीतिक गठबंधन बनाया. उन्हें 59 ईसा पूर्व में कौंसुल चुना गया.हालांकि, रोमन सीनेट के अधिकांश सदस्यों ने सीज़र का विरोध किया, फिर भी उनके सुधार कार्यों ने उन्हें रोमनों के बीच लोकप्रिय बना दिया.
यह भी पढ़ें: जब स्कॉटलैंड की रानी मैरी का सिर कलम किया गया, इस वजह से मिली थी सजा
58 ईसा पूर्व में, सीज़र को सिसाल्पाइन गॉल और इलिरिकम में चार रोमन सेनाएं दी गईं और अगले दशक के दौरान उन्होंने रोमन साम्राज्य और अपनी प्रतिष्ठा का विस्तार करते हुए असाधारण सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया. अन्य उपलब्धियों के अलावा, सीज़र ने पूरे गॉल पर विजय प्राप्त की. ब्रिटेन में रोमन सेना की पहली घुसपैठ की.उनकी सफलताओं ने रोमन साम्राज्य एक अन्य शक्तिशाली सेनापति पोम्पे को जूलियस से ईर्ष्या होने लगी, जिसके साथ उनका राजनीतिक गठबंधन था. 53 ईसा पूर्व में उनका राजनीतिक गठबंधन टूट गया.
रोमन सीनेट ने पोम्पे का समर्थन किया और सीजर से अपनी सेना सौंपने को कहा, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया. जनवरी 49 ईसा पूर्व में, सीजर ने अपनी सेनाओं को सिसाल्पाइन गॉल से रूबिकॉन नदी पार करके इटली में प्रवेश कराया और इस प्रकार पोम्पे और उसकी सेनाओं के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी. बाद के गृहयुद्ध में सीज़र ने पोम्पे की सेना को इटली और स्पेन में हराकर शुरुआती बढ़त हासिल की, लेकिन बाद में उसे ग्रीस में पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा.
अगस्त 48 ईसा पूर्व में, पोम्पे द्वारा पीछा किए जाने पर, सीज़र ने फ़ारसालस के पास एक रणनीतिक स्थान पर डेरा डाला. जब पोम्पे की सीनेट सेना ने सीजर की छोटी सेना पर हमला किया, तो वे पूरी तरह से पराजित हो गए और पोम्पे मिस्र भाग गया, जहां मिस्र के राजा के एक अधिकारी ने उसकी हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें: सिकंदर पोरस को हराने के बाद भारत क्यों नहीं आया? वापस लौटने की ये थी वजह
बाद में सीज़र को रोमन कौंसल और तानाशाह नियुक्त किया गया, लेकिन रोम में बसने से पहले उन्होंने कई वर्षों तक साम्राज्य का भ्रमण किया और अपने शासन को सुदृढ़ किया. 45 ईसा पूर्व में, वे रोम लौटे और उन्हें आजीवन तानाशाह बना दिया गया.
एकमात्र रोमन शासक के रूप में, सीज़र ने साम्राज्य के भीतर सुधार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किए. इनमें सबसे स्थायी सुधार जूलियन कैलेंडर की स्थापना थी, जो 16वीं शताब्दी में थोड़े से संशोधन और समायोजन को छोड़कर आज भी उपयोग में है.
उन्होंने मध्य यूरोप और पूर्व में नए साम्राज्य विस्तार की योजना भी बनाई. इन विशाल योजनाओं के बीच, 15 मार्च, 44 ईसा पूर्व को षड्यंत्रकारियों के एक समूह द्वारा उनकी हत्या कर दी गई, जिनका मानना था कि उनकी मृत्यु से रोमन गणराज्य की बहाली होगी. हालांकि, इसका परिणाम रोम को गृहयुद्धों के एक नए दौर में धकेल दिया. जिससे सीज़र के पोते ऑक्टेवियन, पहले रोमन सम्राट ऑगस्टस के रूप में उभरे और गणतंत्र को हमेशा के लिए नष्ट कर दिया.
aajtak.in