2-2 रुपये वाले पैकेट या 250 की बोतल... किसमें आती है ज्यादा कॉफी?

Coffee Sachet Vs Bottle Price: घर में कॉफी तो आप लाते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2-2 रुपये वाले शैशे सस्ते पड़ते हैं या फिर 250 रुपये वाली बोतल सस्ती पड़ती है?

Advertisement
कॉफी शैशे में ज्यादा मात्रा में कॉफी आती है. (Photo: Insta/fwsbharat) कॉफी शैशे में ज्यादा मात्रा में कॉफी आती है. (Photo: Insta/fwsbharat)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

अक्सर आपने अपनी इंस्टा फीड में ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. इसमें कुछ एक्सपेरिमेंट प्रोडक्ट क्वांटिटी वाले भी होते हैं. जैसे छोटे शैशे में ज्यादा शैंपू आएगा है या फिर बोतल में. ऐसा ही एक एक्सपेरिमेंट एक शख्स ने कॉफी को लेकर किया है. अब इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि वो कॉफी के कई शैशे लेता है और एक बोतल लेता है... इसके बाद देखता है कि किसमें ज्यादा कॉफी आती है.  तो आज आपको बताते हैं कि कॉफी की बोतल और शैशे में क्या सस्ता पड़ता है. 

Advertisement

कितने के आते हैं शैशे?

अगर शैशे की बात करें तो ऑनलाइन रेट के हिसाब से एक ब्रांड के छोटे शैशे में 100 ग्राम कॉफी 235 रुपये की आती है. छोटे शैशे अलग अलग रेट में मिलते हैं. वहीं, अगर वो ही कॉफी बोतल में 100 ग्राम लेते हैं तो उसके लिए 550 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं. ऐसे में शैशे के रुप में काफी सस्ती मिलती है यानी आप आधी रेट में उतनी ही कॉफी खरीद सकते हैं.  

वीडियो में क्या आया सामने?

अब जानते हैं जिस शख्स ने शैशे और बोतल का वीडियो बनाया है, उसकी पड़ताल में क्या सामने आया है. वायरल हो रहे वीडियो में शख्स एक 250 रुपये की कॉफी की बोतल लेता है और उसे खाली कर देता है. इसके बाद वो शख्स उसमें 2-2 रुपये वाली कॉफी के शैशे भरता है. इसके बाद वो 80 शैशे में ही पूरी बोतल भर जाती है यानी 160 रुपये. जो बोतल 250 रुपये की बाजार में मिल रही है, उसमे अगर कॉफी शैशे भरे गए तो वो 160 रुपये में फुल हो गई. ऐसे में कॉफी के शैशे काफी सस्ते मिलते हैं. 

Advertisement

अगर आपको बोतल नहीं चाहिए तो आप शैशे खरीदकर कम दाम में ज्यादा कॉफी का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा जब शैंपू आदि के एक्सपेरिमेंट होते हैं, उनमें भी सामने आया है कि छोटे शैशे खरीदना ज्यादा फायदा का सौदा होता है.  

हालांकि, बड़ी संख्या में लोग शैशे की क्वालिटी पर डाउट करते हैं और शैशे की क्वालिटी को  बोतल की क्वालिटी से कमजोर मानते हैं. अगर कॉफी की ही बात करें तो शैशे की कॉफी कापी बारीक और पाउडर रूप में होती है जबकि बोतल वाली काफी में दाने थोड़े मोटे होते हैं, जिन्हें लोग ज्यादा पसंद करते हैं. शैशे की कॉफी को क्वालिटी के चलते भी लोग पसंद नहीं करते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement