फ्लाइट में कौनसी सीट है बेस्ट? 500 बार बिजनेस क्लास से जा चुके पैसेंजर ने बताया

फ्लाइट में कौन सीट सबसे अच्छी होती है, इसे लेकर 900 से ज्यादा फ्लाइट की यात्रा कर चुके शख्स ने अपनी राय दी है. साथ ही बताया कि फ्लाइट में किस तरह की सीट सबसे सही होती है.

Advertisement
रिचर्ड रॉबिंसन 900 से ज्यादा हवाई यात्राएं कर चुके हैं. (Photo: Pexels) रिचर्ड रॉबिंसन 900 से ज्यादा हवाई यात्राएं कर चुके हैं. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

जब भी फ्लाइट बुक करते हैं तो सबसे अहम सवाल होता है कि आखिर सीट कौनसी चुनी जाए. हर किसी की अपनी राय होती है. अब इस सवाल का जवाब दिया है एक ऐसे शख्स ने, जिन्होंने 500 से ज्यादा बार बिजनेस क्लास में और कई बार फर्स्ट क्लास में यात्रा की है. उन्होंने अपने फ्लाइट एक्सपीरियंस के बारे में विस्तार से बताया है. उन्होंने एयरलाइंस के खाने से लेकर सीट की बनावट पर बात की है. तो जानते हैं आखिर उस शख्स का बेस्ट सीट को लेकर क्या कहना है?

Advertisement

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रिचर्ड रॉबिंसन नाम के एक शख्स ने 2010 से अब तक 945 यात्राएं की हैं, जिसमें 1,585,148 मील की दूरी तय की है. वे इन सालों में 130 एयरपोर्ट से गुजर चुके हैं और इसमें 35 एयरलाइन शामिल हैं. इन उड़ानों में 521 बिजनेस क्लास, 11 इंटरनेशनल फर्स्ट क्लास भी शामिल हैं. 500 से अधिक बिजनेस क्लास उड़ानों के बाद, रॉबिंसन अब फ्लाइट में मिलने वाले वाइन, चीज बोर्ड, डिजाइनर लिनेन या किट से प्रभावित नहीं होते. अब वे सीट आदि पर ज्यादा गौर करते हैं कि उसमें लेग रुम कैसा है, कमर की पॉजिशन क्या रहेगी और कोहनी के लिए रेस्ट कैसा है. 

कौन सी सीट है सबसे बढ़िया?

रिसर्ड का कहना है कि सीट का चयन अगले दिन के काम को लेकर करना चाहिए. अगर आपको फ्लाइट से उतरने के बाद काम करना है, किसी मीटिंग में जाना है तो आपको लंबी फ्लाइट में अच्छी सीट लेनी चाहिए. अगर आपके पास रेस्ट के लिए दिन है तो समझौता कर सकते हैं. उनका कहना है कि जब वे लंबी दूरी की यात्रा में अच्छी सीट से यात्रा करते हैं तो जेट लैग काफी कम होता है. उनका कहना है कि कई सीटें ऐसी होती हैं, जिनमें आप पूरी यात्रा के दौरान आराम से बैठने की कोशिश ही करते रहते हैं. 

Advertisement

उन्होंने एक एयरलाइन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अच्छी सीट के नाम पर 170 डिग्री के कोण वाली सीट होती थी, जो काफी दिक्कत वाली होती थीं. अब ये एयरलाइन 'द रूम' नाम की एक सीट देती है, जो काफी चौड़ी होती है और ये पूरी तरफ फ्लैट सीट होती है. ये रिचर्ड के लिए सबसे आरामदायक सीट है, जिन्हें वो सबसे ज्यादा पसंद कती है.

ये इतनी चौड़ी है कि इसमें दो लोग आराम से आ सकते हैं. इसमें दरवाजा भी होता है और उसे बंद करने के बाद कोई भी आप पर नजर नहीं रखता और आप आराम से काम कर सकते हैं. वहीं फ्लाइट को लेकर वो कहता हैं कि 1-2-1 लेआउट वाली फ्लाइट काफी अच्छी होती है. 

सबसे अच्छी एयरलाइन को लेकर रिचर्ड का कहना है कि एयरलाइंस में सिंगापुर एयरलाइंस काफी बेहतर है. इसमें खाने की व्यवस्था अच्छी है, आरामदायक सीटे हैं और गलियारे तक जाने में भी मुश्किल नहीं होती है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement