सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई के परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर आए मैसेज में कहा गया है कि सलमान खान को मारा जाएगा और उनकी कार को बम से उड़ा दिया जाएगा. पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान के घर पर गोलियां चलाई गई थीं.