देशभर में स्वच्छ भारत मिशन का जोर है. खुले में शौच बंद कराने और शौचालय बनवाने के लिए सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है. योजना के तहत पहले घर में शौचालय बनवाना होता है, बाद में निरीक्षण कर पैसे दिए जाते हैं.
छत्तीसगढ़ में शौचालय बनवाने के बाद भी ग्रामीणों को पैसे नहीं मिले, तो जमीन बेचकर कर्ज चुकाने की नौबत आ गई. सरकार का मानना है कि जमीन तो बेची गई, लेकिन इसका शौचालय निर्माण से संबंध नहीं है.