उत्तराखंड: सरकारी भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड के जोशीमठ में निर्माणाधीन नगर पालिका भवन के हॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ गया है. मीट बाजार स्थित भवन में टेबल टेनिस हॉल बन रहा है. हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने मामले का संज्ञान लेकर सौहार्द बनाए रखने और भविष्य में लापरवाही रोकने का आश्वासन दिया है.

Advertisement
हिंदू संगठनों ने प्रशासन को घेरा.(Photo: Screengrab) हिंदू संगठनों ने प्रशासन को घेरा.(Photo: Screengrab)

कमल नयन सिलोड़ी

  • चमोली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:48 PM IST

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित जोशीमठ नगर क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन नगर पालिका भवन के एक हाल में नमाज अदा किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार देर शाम की है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है और मामला संवेदनशील होता जा रहा है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह निर्माणाधीन भवन मीट बाजार क्षेत्र में स्थित है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग भवन के अंदर नमाज पढ़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस भवन में खिलाड़ियों के लिए टेबल टेनिस (टीटी) हॉल बनाया जा रहा है. ऐसे में निर्माणाधीन सरकारी भवन में धार्मिक गतिविधि होने को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं.

यह भी पढ़ें: चमोली में मौत के बाद हापुड़ में बना दूसरा डेथ सर्टिफिकेट, फर्जी ऑनलाइन डेथ सर्टिफिकेट का भंडाफोड़, 14 पर मुकदमा

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चर्चा और संवेदनशीलता

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नमाज पढ़ने वालों की संख्या पिछले कुछ समय से बढ़ती जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद इस मुद्दे ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे लेकर चिंता जताई.

Advertisement

बुधवार रात जैसे ही यह वीडियो सामने आया, वैसे ही क्षेत्र में सांप्रदायिक संवेदनशीलता बढ़ गई. लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई कि सरकारी भवन के निर्माणाधीन हॉल में इस तरह की गतिविधि कैसे हो रही है और इसकी अनुमति किसने दी.

देखें वीडियो...

हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति, प्रशासन से की शिकायत

इस मामले को लेकर गुरुवार को हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन और उप जिलाधिकारी से मुलाकात की और अपनी आपत्ति दर्ज कराई. हिंदू संगठनों का कहना है कि किसी भी सरकारी जमीन या भवन में नमाज पढ़ने की अनुमति देना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है.

इस दौरान उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले का संज्ञान ले रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस तरह की कोई लापरवाही न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की है.

भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी, आंदोलन की दी चेतावनी

इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भी नाराजगी जताई है. भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सती और महामंत्री समीर डिमरी ने इसे नगर पालिका की बड़ी चूक बताया है और कहा है कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए.

Advertisement

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में ऐसी घटना फिर से हुई तो हिंदू संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement