वाराणसी: भगदड़ में अबतक 25 लोगों की मौत, सरकार ने मानी लापरवाही, 5 पुलिस अफसर सस्पेंड

वाराणसी के राजघाट पुल पर हुए भगदड़ में अबतक 25 लोगों की मौत हो चुकी है. रविवार को एक घायल ने दम तोड़ दिया. वहीं राज्य सरकार ने पुलिस की लापरवाही मानते हुए पांच5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है.

Advertisement
पुलिस अधिकारियों की लापरवाही पाई गई है पुलिस अधिकारियों की लापरवाही पाई गई है

अभि‍षेक आनंद / कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 16 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST

वाराणसी के राजघाट पुल पर हुए भगदड़ में अबतक 25 लोगों की मौत हो चुकी है. रविवार को एक घायल ने दम तोड़ दिया. वहीं राज्य सरकार ने पुलिस की लापरवाही मानते हुए पांच5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. यूपी के डीजीपी ने वाराणसी के एसपी सिटी, सीओ कोतवाली, एसओ रामनगर, थाना प्रभारी मुगलसराय और एसपी ट्रैफिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. डीजीपी जवीद अहमद ने ट्वीट करके कहा है कि इन पुलिस अधिकारियों की लापरवाही पाई गई है.

Advertisement

घटना के बाद राज्य के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और गृह सचिव को सरकार ने हेलिकॉप्टर से मौके पर भेजा. इसके बाद खुद डीजीपी दिल्ली से वाराणसी पहुंचे. राज्य सरकार ने वाराणसी कमिश्नर के नेतृत्व में हादसे की जिम्मेदारी तय करने के लिए एक जांच कमिटी बना दी है.

हालांकि, त्वरित कार्रवाई के पीछे श्रद्धालुओं में पनपता गुस्सा भी कारण बताया जा रहा है. सस्पेंड अधिकारियों की जगह पर नए लोगों की तैनाती भी कर दी गई है. सरकार ने चंदौली के कटेसर में जय गुरुदेव की शनिवार को होने वाले सतसंग के लिए पुख्ता तैयारियों का दावा किया है.

कैसे हुई लापरवाही
-जिला पुलिस को कैसे इस बात की भनक नहीं लगी कि 3000 की जगह पर लाख की संख्या में लोग जुट गए
-लोग जुटे तो तैयारियां क्यों नहीं की गई
-इतने बड़े आयोजन का अंदाजा जिला प्रशासन क्यों नहीं लगा पाया
-वाराणसी-मुगलसराय की पुलिस ने आयोजन में को-ऑर्डिनेशन क्यों नहीं किया

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement