वाराणसी: भगदड़ के बाद जारी हो गया हेल्पलाइन नंबर, कॉल रिसीव करने वाला कोई नहीं

पीड़ितों के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल रिसीव नहीं होने की शिकायत के बाद 'आजतक' ने इस बात की पड़ताल की.' आजतक' की टीम ने इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाया और पीड़ितों की शिकायत को सही पाया. इस नंबर पर फोन करने के बाद पूरी की पूरी घंटी बजी, लेकिन दूसरी तरफ से कोई बी फोन उठाने वाला मौजूद नहीं था.

Advertisement
हादसे में 24 लोगों की मौत हादसे में 24 लोगों की मौत

अंजलि कर्मकार / रोहित कुमार सिंह

  • वाराणसी,
  • 16 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

उत्तर प्रदेश के चंदौली और वाराणसी के बीच बने राजघाट पुल पर शनिवार की दोपहर मची भगदड़ में 24 लोगों की जान चली गई. तकरीबन 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, लेकिन इस हादसे के बाद भी प्रशासन लापरवाह बना हुआ है. भगदड़ में लापता लोगों की मदद के लिए यूपी सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, लेकिन पीड़ितों की शिकायत है कि इस नंबर पर कई बार कॉल करने के बाद भी कोई फोन नहीं उठा रहा.

Advertisement

राजघाट पुल पर मची में कई लोग लापता हैं. उन्हें ढूंढने के लिए उनके परिजन एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटक रहे हैं. यूपी सरकार ने पीड़ितों की मदद के लिए 0542 - 2668003 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. एक पीड़ित दीपक कुमार ने बताया, 'मेरे चाचा समागम के लिए निकले थे. भगदड़ के बाद से वह लापता हैं. मैं एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में उनकी तलाश कर रहा हूं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है. हेल्पलाइन नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन वह काम नहीं कर रहा.'

पूरी घंटी बजी, नहीं उठा कॉल
पीड़ितों के पर कॉल रिसीव नहीं होने की शिकायत के बाद 'आजतक' ने इस बात की पड़ताल की.' आजतक' की टीम ने इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाया और पीड़ितों की शिकायत को सही पाया. इस नंबर पर फोन करने के बाद पूरी की पूरी घंटी बजी, लेकिन दूसरी तरफ से कोई बी फोन उठाने वाला मौजूद नहीं था.

Advertisement

'घटना को लेकर सरकार सजग नहीं'
इस बारे में कांशी प्रांत के बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने बताया, 'मैं अस्पताल में घायलों को देखने आया था. पता चला कि उन्हें नाश्ता तक नहीं मिला है. हेल्पलाइन नंबर का काम नहीं करना दिखाता है कि इस घटना को लेकर कितनी सजग है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »