यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस का चेहरा, नहीं होगा किसी पार्टी से गठबंधन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी का चेहरा होंगी.

Advertisement
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो- पीटीआई) प्रियंका गांधी (फाइल फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

  • 2022 में उत्तर प्रदेश में होंगे विधानसभा चुनाव
  • 'प्रियंका गांधी होंगी यूपी चुनाव में पार्टी का चेहरा'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर हैं. उत्तर प्रदेश से जुड़े मामलों पर ट्वीट कर योगी सरकार को घेरने में प्रियंका गांधी बिल्कुल भी पीछे नहीं है. अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी पार्टी का चेहरा होंगी.

Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी का चेहरा होंगी. इसके अलावा उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी लेकिन जनता, लोकतंत्र, युवाओं, किसानों, गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों के साथ गठजोड़ होगा.

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश उनकी धरती है. वह (प्रियंका गांधी) इसी जगह रहती हैं. उन्हें और उनके परिवार को यूपी की मिट्टी से और यूपी के करोड़ों लोगों से लगाव है. वह करोड़ों लोगों के दिलों में बसती हैं. निस्संदेह उनके नेतृत्व में पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी. प्रियंका गांधी हमारी पार्टी का चेहरा होंगी. उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों की आवाज बनेगी और जनता हमें आशीर्वाद देगी.

Advertisement

कुछ बीजेपी नेताओं के जरिए प्रियंका गांधी को ट्विटर वाली नेता के रूप में संबोधित करने को लेकर अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी सरकार प्रियंका गांधी से डरती है. वह सड़कों पर आईं और राज्य सरकार के जरिए हिरासत में लिए जाने के बावजूद सोनभद्र के आदिवासियों के लिए लड़ाई लड़ी. जिस तरह से वह लगभग हर मुद्दे पर सरकार को घेर रही है, ऐसा लगता है कि सरकार डरी हुई और उलझी हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement