UP सरकार नियुक्त करेगी 'लोक कल्याण मित्र', इतनी होगी सैलरी

लोक कल्याण मित्रों के जिम्मे केंद्र और राज्य सरकार के कामों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा. सोशल मीडिया, वॉल पेंटिंग और दूसरे माध्यमों से जनता के बीच जानकारी पंहुचाई जाएगी.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ

कुमार अभिषेक / मोनिका गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

योगी सरकार की कैबिनेट के एक फैसले से यह साफ हो गया कि जल्द ही 25 हजार के वेतन पर सभी 822 ब्लॉक के लिए एक लोक कल्याण मित्र नियुक्त किया जाएगा. 25 हजार के अलावा 5 हजार रुपये भत्ते के तौर पर भी दिए जाएंगे. यानी हर ब्लॉक में लोक कल्याण मित्र को सरकार 30 हजार देगी, जो उनके कामकाज के प्रचार-प्रसार को लेकर जनता के बीच जाएंगे.

Advertisement

दरअसल, यह सभी 822 पद इस लिहाज से महत्वपूर्ण है. क्योंकि योगी सरकार इनके माध्यम से हर ब्लॉक में अपने कामकाज, योजनाओं और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक सीधी पहुंचेगी. साथ ही उनके फीडबैक को भी सरकार तक पहुंचाएगी.

ये पद लोग कल्याण मित्र के नाम से जाना जाएगा, लोक कल्याण मित्र दरअसल सरकार की योजनाओं और उसके क्रियान्वयन को जनता तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होगा. साफ है योगी सरकार, जनता के पैसे से उनकी सरकार के कामकाज को लोगों तक पहुंचाने के लिए अब हर ब्लॉक में एक-एक लोक कल्याण मित्र योगी सरकार बिठाने जा रही है.

सरकार पहले 1 साल का इन्हें इंटर्नशिप कराएगी उसके बाद उन्हें ट्रेनिंग डाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज जैसे संस्थाओं में डाटा ट्रेनिंग का कोर्स भी कराया जाएगा. उसके बाद यह लोग हर ब्लॉक में तैनात किए जाएंगे.

Advertisement

सरकार ने इसके चयन की जिम्मेदारी जिले स्तर पर डीएम और कमिश्नर के अंडर में एक समिति को दी है. इसमें आरक्षण का रोस्टर भी सरकारी नियमों के हिसाब से होगा साथ ही उम्र और दूसरी अहर्ताएं भी सरकारी होंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement