शुक्रवार को बहराइच के महासी में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरे और अखिलेश यादव के गठबंधन के बाद हमारी आवाज जहां आवाज पहुंचनी थी पहुंच गई. गठबंधन से मोदी जी का चेहरा बिगड़ गया है, अब वह दोबारा नफरत फैला रहे हैं. लेकिन नफरत फैलाने से फायदा नहीं मिलेगा.
राहुल गांधी बोले-
- देश में किसानों को किसानों को काम नहीं मिलता है, सरकार किसानों की बात भी नहीं करती.
- राहुल बोले कि पीएम मोदी ने गरीब लोगों की लाइनें लगाई, 90 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं. ढाई साल पहले पीएम मोदी ने वादा किया था कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे. 2 साल पहले पीएम मोदी ने पिक्चर बनाई, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी ही पिक्चर पीएम ने बनाई.
- पीएम ने DDLJ की बात करके शोले दिखा दी, गब्बर सिंह आगया.
- मैंने पहली बार देखा कि एक पीएम कहता है कि भाइयों बहनों, देश में बहुत गंदगी है, तुम झाड़ू लगाओ मैं अमेरिका जा रहा हूं.
- 8 नवंबर को पीएम को आइडिया आया और उन्होंने कहा कि मित्रों.. मैं तुम्हारा पैसा कागज में बदल रहा हूं.. हा..हा...हा..
अमेठी में उतारी थी पीएम की नकल
राहुल गांधी गुरुवार को अमेठी के दौरे पर थे, यहां एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने मोदी की नकल उतारी थी. यूं तो राहुल और मोदी जंग लंबे समय से चल रही है लेकिन पहली बार कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पीएम की नकल उतारी. मंच पर उन्होंने एक्टिंग करके दिखाई. उन्होंने मोदी से मुलाकात के दौरान जो हुआ एक्टिंग के जरिए स्टेज पर समझाया.
संदीप कुमार सिंह