ताजमहल का दीदार होगा महंगा, ADA ने टिकट दर बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा

आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजमहल के टिकट की दर को बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है. अभी ताजमहल के दीदार के लिए भारतीय पर्यटकों को 250 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 1300 रुपये देने पड़ते हैं, जो आने वाले समय में बढ़ सकते हैं.

Advertisement
ताजमहल (फाइल फोटो-PTI) ताजमहल (फाइल फोटो-PTI)

अरविंद शर्मा

  • आगरा,
  • 16 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST
  • 200 रुपये अतिरिक्त वसूलने की तैयारी
  • 1 अप्रैल से बढ़ सकती है टिकट की दर

आगरा स्थित ताजमहल का दीदार अब महंगा हो सकता है. आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजमहल के टिकट की दर को बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है. अभी ताजमहल के दीदार के लिए भारतीय पर्यटकों को 250 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 1300 रुपये देने पड़ते हैं, जो आने वाले समय में और बढ़ सकते हैं.

2018 में एएसआई ताजमहल के टिकट दर में बढ़ोतरी कर चुका है. अब एडीए ने भी ताजमहल के दीदार को महंगा करने का प्रस्ताव दिया है. इस पर आगरा मंडल के कमिश्नर अमित गुप्ता ने बताया कि ताजमहल पर एएसआई ने टिकट लगाया हुआ है, जिस पर एडीए ने भी प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव के अनुसार, एएसआई की तरह एडीए भी टिकट लगाएगा.

Advertisement

आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजमहल के मुख्य गुबंद में प्रवेश के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट जारी करने का प्रस्ताव रखा है, जो कि पहले से ही एएसआई की तरफ से चार्ज किए जा रहे 200 रुपये से अलग है. प्राधिकरण ने ताजमहल की पथकर निधि बढ़ाने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है. इस वजह से एक अप्रैल से ताजमहल की टिकट दर बढ़ सकती है. 

प्राधिकरण के इस प्रस्ताव पर पर्यटकों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि ताजमहल का टिकट महंगा नहीं होना चाहिए, पहले ही टिकट के दाम बहुत अधिक हैं, अगर परिवार के साथ आते हैं तो बहुत पैसे टिकट में ही खर्च हो जाते हैं.

वहीं, ताजमहल के टूरिस्ट गाइड का कहना है कि ताज में पर्यटकों की सुविधा के लिए कुछ नहीं बढ़ाया गया, जबकि टिकट को कई बार बढ़ा दिया गया है और अब एडीए ने एक और प्रस्ताव दिया है. आपको बता दें कि ताजमहल में अभी भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये है. 

Advertisement

वहीं, शाहजहां-मुमताज की कब्र देखने के लिए पर्यटकों को मुख्य गुंबद में जाने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होता है. एडीए के प्रस्ताव पर मुहर के बाद ताजमहल का प्रवेश शुल्क महंगा हो जाएगा. यही नहीं अब मुख्य गुबंद पर जाने के लिए देशी-विदेशी पर्यटकों को 400 रुपये खर्च करने होंगे. शासन से प्रस्ताव पास होने के बाद ही ये दरें बढ़ाई जाएंगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement