अमेठी: मुस्लिम के खेत में मिला शिवलिंग, पूजा करने वालों की उमड़ी भीड़

UP News: अमेठी के जायस इलाके में कुछ बच्चे जानवर चरा रहे थे. तभी उन्हें मिट्टी में शिवलिंग नुमा पत्थर दिखाई पड़ा और पत्थर पर एक सांप की आकृति बनी हुई थी, जिसे देख बच्चे डर गए और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जानकारी दी. सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया. अब शिवलिंग को उठवाकर पास में ही मौजूद शिव मंदिर में रखवा दिया.

Advertisement
शिवलिंग की पूजा करने उमड़ी भीड़. शिवलिंग की पूजा करने उमड़ी भीड़.

आलोक श्रीवास्तव

  • अमेठी,
  • 21 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

UP News: अमेठी जिले के जायस इलाके स्थित एक खेत में शिवलिंग मिलने से हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर हजारों की भीड़ पहुंच गई. खेत एक मुस्लिम व्यक्ति का था लिहाजा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मुस्लिम के खेत में शिवलिंग निकलने की सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ की अगुवाई में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया. अधिकारियों ने शिवलिंग को उठवाकर पास में ही मौजूद शिव मंदिर में रखवा दिया. 

Advertisement

यह पूरा मामला जायस कोतवाली इलाके के कस्बा स्थित रायबरेली रोड का है. जहां हाइवे किनारे काशीराम आवास बना हुआ है. यहीं पर गुरुवार शाम कुछ बच्चे जानवर चरा रहे थे, तभी उनको मिट्टी में शिवलिंग नुमा पत्थर दिखाई पड़ा. पत्थर पर एक सांप की आकृति बनी हुई थी, जिसके बाद बच्चे डर गए और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जानकारी दी.

जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और देखते ही देखते वहां सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई. मौके पर मौजूद भीड़ ने शिवलिंग निकलने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया और तिलोई एसडीएम फाल्गुनी सिंह, सीओ अजय सिंह समेत कानूनगो, लेखपाल और प्रशासनिक अमले के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया.

Advertisement

आसपास में जांच के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने शिवलिंग को सुरक्षित उठवा कर पास में ही मौजूद शिव मंदिर में रखवा दिया. जिस खेत में शिवलिंग निकला, वो मुस्लिम व्यक्ति मोहसिन खान का बताया था, इसलिए मामले की गंभीरता को देखकर प्रशासन ने किसी प्रकार का विवाद होने के पहले ही शिवलिंग को उठवाकर शिव मंदिर में रखवा दिया है. फिलहाल मामले में प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement