प्रयागराज: कोर्ट के अंदर जमकर चले लाठी-डंडे, 6 लोग घायल

प्रयागराज जिले की मेजा तहसील में बने कोर्ट के अंदर जमकर लाठी-डंडे चलने का मामला सामने आया है. दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प में 6 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की मेजा तहसील में बने कोर्ट के अंदर जमकर लाठी-डंडे चलने का मामला सामने आया है. दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प में 6 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. हालांकि जब यह विवाद हुआ तब अदालत नहीं चल रही थी, न ही मौके पर कोई जज बैठे थे.

Advertisement

अभी हाल में प्रयागराज से एक ऐसी ही खबर आई थी जिसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के बाहर से हथियारबंद लोगों ने हथियारों की नोंक पर एक युवा जोड़े का अपहरण कर लिया. घटना सुबह 8.30 बजे हुई जिसके कुछ घंटों बाद बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश कुमार का मामला इसी अदालत पेश होने वाला था.

चश्मदीदों के अनुसार, सोमवार सुबह दोनों लोगों को अदालत के गेट संख्या तीन के बाहर इंतजार करते देखा गया, तभी एक काले रंग की एसयूवी कार आई जोड़े को बंदूक की नोंक पर कार में बैठा लिया. एसयूवी का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 80 था, जो आगरा जिले का है. गाड़ी के पीछे 'चेयरमैन' लिखा था. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और गाड़ियों की जांच शुरू हो गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement