सपा नेता और पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा की गाड़ी से बरामद हुए 50 लाख के पुराने नोट

मेहरोत्रा की गाड़ी में सवार तीन लोग इस पैसे को गैरकानूनी तरीके से बदलने के इरादे से कहीं ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर वह दबोच लिए गए.

Advertisement
सपा नेता रविदास मेहरोत्रा सपा नेता रविदास मेहरोत्रा

कुमार अभिषेक

  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

लखनऊ शहर के समाजवादी नेता और अखिलेश सरकार में परिवार कल्याण मंत्री रहे रविदास मेहरोत्रा के एसयूवी गाड़ी से 50 लाख की पुरानी करेंसी जब्त हुई है. मेहरोत्रा की गाड़ी में सवार तीन लोग इस पैसे को गैरकानूनी तरीके से बदलने के इरादे से कहीं ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर वह दबोच लिए गए.

Advertisement

गाड़ी को कब्जे में लेकर जब पुलिस ने जांच की, तो पुलिस को हजार-हजार की पुरानी करेंसी मिली. बाद में जब्त गाड़ी को थाने लाया गया, पूछताछ में पता चला कि ये गाड़ी पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा की है, जो समाजवादी पार्टी के नेता हैं.

पूछताछ में पकड़े गए इन लोगों ने बताया कि वे गैरकानूनी तरीके से नोट बदलने जा रहे थे और सभी मंत्री के जानने वाले लोग है. फिलहाल पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

गाड़ी पकड़े जाने के बाद रविदास मेहरोत्रा ने बेंगलुरु से अपना एक ऑडियो मैसेज भेजकर इस मामले से अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की और कहा कि चूंकि वो इलाज के लिए बेंगलुरु में हैं, ऐसे में उनकी गाड़ी का बेजा इस्तेमाल उनके ड्राइवर ने किया है. बहरहाल पुलिस इस जांच मे जुटी है कि पुरानी करेंसी किसकी थी और उसे कहां ले जाया जा रहा था.

Advertisement

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2017 तक 8,925 करोड़ के 1000 के नोट सर्कुलेशन में थे. RBI के मुताबिक, 'सर्कुलेशन वाले नोट' वे हैं जो रिजर्व बैंक से बाहर हैं. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement