मुनव्वर राणा ने योगी सरकार से की अपील, कहा- हम लोगों को गोश्त खाने दीजिए

कुछ दिन पहले मशहूर कवि मुनव्वर राणा ने भी मांस का कारोबार फिर से शुरू कराने की अपील की थी. मुनव्वर राणा ने इसे लेकर एक ट्वीट किया था. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि योगी जी शराब पीने वालों को शराब पिलवाइए लेकिन हम लोगों को भी गोश्त खाने दीजिए.

Advertisement
munawwar rana munawwar rana

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 08 मई 2020,
  • अपडेटेड 11:26 PM IST
  • मुनव्वर राणा ने यूपी में मांस की बिक्री शुरू करने की मांग रखी
  • मुनव्वर राणा ने अपील में कहा- हम लोगों को गोश्त खाने दीजिए
  • महली ने कहा- इस पर रोक की वजह से कई व्यापारी परेशान हैं

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने कई हिदायतें भी लागू की थीं. उनमें से ही एक मांस बिक्री को लेकर था. योगी सरकार ने 30 मई तक यूपी में मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगा दी थी. लेकिन अब जब शराब की बिक्री शुरू करवा दी गई है तो लोग मांस की बिक्री को लेकर भी आवाज उठा रहे हैं.

Advertisement

अभी कुछ दिन पहले मशहूर कवि मुनव्वर राणा ने भी मांस का कारोबार फिर से शुरू कराने की अपील की थी. मुनव्वर राणा ने इसे लेकर एक ट्वीट किया था. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "योगी जी शराब पीने वालों को शराब पिलवाइए लेकिन हम लोगों को भी गोश्त खाने दीजिए."

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इसके साथ ही मुनव्वर राणा ने एक शायरी भी ट्वीट की थी. उन्होंने लिखा था, "कम से कम इंसाफ़ का दामन ना छोड़ो हाथ से, मैं नहीं कहता कि तुम मेरी तरफदारी करो."

फरंगी महली ने यूपी में मांस की बिक्री शुरू करने की मांग रखी

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में जरूरी सामान की खरीददारी की इजाजत का स्वागत किया है. इसके साथ ही महली ने प्रदेश सरकार से मांस के व्यापार पर लगी रोक हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि राज्य में मांस को खरीदने और बेचने को लेकर लगाई गई पाबंदी को हटाया जाए.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

Advertisement

महली का कहना है कि मांस के कारोबार से आर्थिक फायदा भी होगा. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया है कि मांस के कारोबार से रोज कमाने और खाने वाली बड़ी आबादी जुड़ी हुई है. उनका ये भी कहना है कि मांस के व्यापार पर लगी रोक की वजह से तमाम व्यापारी बेहद परेशान हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement