यूपी सरकार में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी को हुआ कोरोना, अब तक चार मंत्री संक्रमित

उपेंद्र तिवारी से पहले योगी सरकार के तीन अन्य मंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. कोरोना संक्रमित मंत्रियों की सूची में राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी और चेतन चौहान के नाम भी शामिल हैं.

Advertisement
योगी सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी (फाइल फोटो) योगी सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी (फाइल फोटो)

नीलांशु शुक्ला

  • लखनऊ,
  • 12 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

  • बलिया की फेफना सीट से विधायक हैं तिवारी
  • कोरोना संक्रमित होने वाले यूपी के चौथे मंत्री

कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तमाम कवायदों के बावजूद बढ़ते ही जा रहे हैं. कोरोना की शुरुआत से ही एक्शन मोड में नजर आई उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का मंत्रिमंडल भी कोरोना के कोप से अछूता नहीं रहा. अब योगी सरकार के एक और मंत्री की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके साथ ही यूपी सरकार के अब तक चार मंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उपेंद्र तिवारी का उपचार चल रहा है. साथ ही स्वास्थ्य महकमे ने उनकी कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग भी शुरू कर दी है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की फेफना सीट से विधायक तिवारी, यूपी सरकार के चौथे मंत्री हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं.

उपेंद्र तिवारी से पहले योगी सरकार के तीन अन्य मंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. कोरोना संक्रमित मंत्रियों की सूची में राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी और चेतन चौहान के नाम भी शामिल हैं. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही विपक्षी समाजवादी पार्टी के एमएलसी और प्रवक्ता सुनील सिंह यादव की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी. विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे.

Advertisement

बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले प्रदेश में बढ़कर 35 हजार के पार पहुंच चुके हैं. राहत की बात यह है कि प्रदेश में 22 हजार से अधिक मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. प्रदेश में कोरोना के कारण अब तक 913 लोगों की जान गई है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की तादाद 8.5 लाख के करीब पहुंच चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement