बीजेपी सांसद ने लखनऊ पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- रवैया नकारात्मक

मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद कौशल किशोर ने लखनऊ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कौशल किशोर ने कहा कि लखनऊ पुलिस का रवैया नाकारात्मक है, नकारात्मक रवैये के कारण अपराधी निरंकुश हो गए हैं.

Advertisement
मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद कौशल किशोर (फोटो-टि्वटर) मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद कौशल किशोर (फोटो-टि्वटर)

कुमार अभिषेक / नीलांशु शुक्ला

  • लखनऊ,
  • 29 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:05 AM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उन्नाव से सटी मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद कौशल किशोर ने लखनऊ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कौशल किशोर ने कहा कि लखनऊ पुलिस का रवैया नाकारात्मक है. नकारात्मक रवैये के कारण अपराधी निरंकुश हो गए हैं. हत्या और लूट का सिलसिला बदस्तूर जारी है. कौशल किशोर पहले भी लखनऊ पुलिस की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई. कौशल किशोर ने ट्वीट कर पुलिस पर निशाना साधा है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उन्नाव से सटी मोहनलालगंज लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है. कौशल किशोर यहां से सांसद हैं. बीजेपी सांसद कौशल किशोर पुलिस की कार्यप्रणाली पर अक्सर सवाल उठाते रहे हैं. कौशल किशोर ने एक ट्वीट में प्रदेश के डीजीपी, यूपी पुलिस और लखनऊ पुलिस को टैग करते हुए लखनऊ में अपराध की बात उठाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement