हैदराबाद: शमशाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी मुद्रा भी जब्त

हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर जर्मनी से आ रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट को बम धमकी मिली. विमान को आइसोलेशन बे में सुरक्षित रखा गया और यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया. इसी दौरान एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से 11 लाख से अधिक की विदेशी मुद्रा जब्त की गई.

Advertisement
प्लेन में बम होने की धमकी दी गई थी. (Photo- ITGD) प्लेन में बम होने की धमकी दी गई थी. (Photo- ITGD)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया. इसी एयरपोर्ट पर लाखों रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की गई. इन दो अलग-अलग घटनाओं ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है.

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से शमशाबाद आ रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट (LH 754 V) में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया. एयरलाइंस के कस्टमर सपोर्ट को एक ईमेल मिला था जिसमें दावा किया गया था कि विमान में बम रखा गया है. 

Advertisement

ईमेल के जरिए दी गई धमकी में कहा गया था कि शमशाबाद पहुंचने से पहले ही प्लेन को बम को धमाके से उड़ा दिया जाएगा.

जैसे ही इस धमकी भरे मेल की जानकारी मिली, सुरक्षाकर्मी तुरंत अलर्ट हो गए. विमान के शमशाबाद एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे सुरक्षित स्थान (आइसोलेशन बे) में ले जाया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर प्लेन की जांच शुरू की गई. अधिकारी फिलहाल विमान के कोने-कोने की तलाशी ले रहे हैं ताकि किसी भी खतरे की पुष्टि की जा सके.

11 लाख से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त

इसी बीच, एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की गई. जब्त की गई मुद्रा की कीमत भारतीय रुपयों में करीब 11,85,930 रुपये बताई जा रही है.

बैंकॉक जाने की तैयारी में था संदिग्ध

Advertisement

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, सैयद इस्माइल अली नाम का एक यात्री शमशाबाद से बैंकॉक जाने की तैयारी में था. जब CISF के जवान उसके सामान की स्कैनिंग कर रहे थे, तब उन्हें कुछ संदिग्ध नजर आया. तलाशी लेने पर उसके पास से यह विदेशी मुद्रा मिली. 

यह भी पढ़ें: DU के दो कॉलेजों में बम की धमकी, मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता

अधिकारियों ने तुरंत मुद्रा को जब्त कर लिया और यात्री को हिरासत में ले लिया. इस मामले में आगे की जांच जारी है कि ये पैसा कहां से आया और इसे कहां ले जाया जा रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement