हैदराबाद: ब्रिज पर खड़ा था शख्स, तेज रफ्तार मर्सिडीज ने कुचल डाला, हुई मौत

हैदराबाद में एक मर्सिडीज कार से टक्कर के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद कार चालक फरार बताया जा रहा है.

Advertisement
पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है. (Photo: Representational) पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है. (Photo: Representational)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

हैदराबाद में हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, एक मर्सिडीज कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया. यह घटना रविवार की बताई जा रही है, मर्सिडीज कार से टक्कर के बाद जब व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई.

माधापुर पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 3 बजकर 15 मिनट पर हुई, जब एक व्यक्ति जिसकी पहचान गोसा श्याम राज के रूप में हुई है, कथित तौर पर पुल पर खड़ा था. जहां उसे एक मर्सिडीज कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी आंखों में गंभीर चोटें आईं.

Advertisement

घटना के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकवर हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि, हॉस्पिटल में कई कोशिशों के बावजूद, शाम करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया.

पुलिस ने बताया कि मृतक घाटकेसर इलाके का रहने वाला था. इस हादसे में शामिल मर्सिडीज कार को पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया और फिलहाल उसकी तलाश जारी है.

पीड़ित की पत्नी की शिकायत के आधार पर माधापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक की पहचान और हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement