हैदराबाद: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बालकनी से कूदकर कई छात्रों ने बचाई जान

हैदराबाद के अमीरपेट में मैत्रीवनम स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई. घटना के दौरान घना धुआं फैल गया, जिससे छात्र घबराकर इधर-उधर भागने लगे. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Advertisement
हादसे के समय फ्लोर पर 90 छात्र मौजूद थे. (Photo: Screengrab) हादसे के समय फ्लोर पर 90 छात्र मौजूद थे. (Photo: Screengrab)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

हैदराबाद में अमीरपेट के एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. मैत्रीवनम स्थित नीलगिरी ब्लॉक भवन (चौथी मंजिल) पर लगी, जहां एक कोचिंग क्लास चल रही थी.

देखते ही देखते पूरी मंजिल पर घना धुआं छा गया, जिससे छात्र भयभीत हो गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगेहादसे के दौरान फ्लोर पर लगभग 90 छात्र मौजूद थे. 

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. अधिकारी फिलहाल आग लगने के असल कारणों का पता लगाए जाने की कोशिश में जुटे हैं.

Advertisement

जान बचाने के लिए बालकनी से नीचे उतरे छात्र

कुछ छात्रों ने खुद को बचाने की कोशिश की और वो बालकनी से कूदकर नीचे की मंजिलों तक उतर आए. जबकि कई छात्र आग वाली ऊपरी मंजिल पर ही फंसे रहे. पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने सीढ़ियों और अन्य आपातकालीन टूल्स की मदद से सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

मौके पर मौजूद 6 युवकों ने की मदद

घटनास्थल पर मौजूद 6 युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए छात्रों की मदद की. उन्होंने आग में फंसे छात्रों को सुरक्षित निकाला, जिसकी पुलिस अधिकारियों ने भी सराहना की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement