सॉफ्टवेयर इंजीनियर पत्नी ने की दूसरी शादी, कनाडा से लौटकर पति ने कर दी हत्या

हैदराबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी. महिला ने दूसरी शादी कर ली थी. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार घरेलू हिंसा के मामले और दूसरी शादी को लेकर आरोपी गुस्से में था. मृतक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और वो दूसरे पति के बच्चे की मां बनने वाली थी.

Advertisement
कमरे में मिली महिला की लाश. (Photo: Representational) कमरे में मिली महिला की लाश. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • हैदराबाद,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

हैदराबाद में  एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी उसकी घर में हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला ने दूसरी शादी कर ली थी और वह गर्भवती भी थीं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र लगभग 30 साल है. वो पहले कनाडा में सॉफ्टवेयर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था. आरोपी बुधवार को वह महिला के घर पहुंचा. कमरे में उसे अकेला पाकर उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और चाकू से सिर पर कई वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

मृतका के दूसरे पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया. गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शादी के दो साल बाद ही हो गया था तालाक

पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी 2022 में हुई थी और 2024 में उनका तलाक हो गया था. महिला ने अप्रैल 2025 में दूसरी शादी की थी. आरोपी मार्च 2025 में अपनी मां के निधन के बाद कनाडा से भारत लौटा था.

जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराने और दूसरी शादी करने को लेकर नाराज था. मामले के लंबित रहने के दौरान उसके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया था और उसका वीजा भी खारिज हो गया था. वह कनाडा वापस नहीं जा सका और तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में अपने पैतृक स्थान पर रह रहा था.

Advertisement

कनाडा में नौकरी करता था हत्या का आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी को यह भी लगता था कि इस मामले के कारण उसे और उसके परिवार को मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी और उसकी मां की मौत भी इसी तनाव की वजह से हुई. इसी रंजिश में उसने पूर्व पत्नी को मारने की योजना बनाई. उसने सोशल मीडिया के जरिए महिला का पता लगाया और हैदराबाद पहुंचकर वारदात को अंजाम दे दिया.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement