अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनका औपचारिक स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे. राष्ट्रपति ट्रंप वहां से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके समाधि स्थल राजघाट रवाना हो गए. राष्ट्रपति ट्रंप सोमवार को अहमदाबाद में थे, बाद में वे आगरा गए थे जहां से शाम में वे दिल्ली लौट आए. राष्ट्रपति ट्रंप का मंगलवार से विधिवत औपचारिक दौरा शुरू हो रहा है.
राष्ट्रपति भवन में ट्रंप के साथ उनके भारतीय समकक्ष रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी मौजूद थे. सेरेमोनियल रिसेप्शन के बाद राष्ट्रपति ट्रंप राजघाट गए जहां वे महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. उसके बाद वे हैदराबाद हाउस जाएंगे. हैदराबाद हाउस में भारत के साथ वे साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. शाम 5 बजे प्रेस के साथ ट्रंप वार्ता करेंगे. हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रपति ट्रंप की द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
बता दें, राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान देने की पुरानी परंपरा है जिसे अब तक कायम रखा गया है. इस परंपरा में सेना का कमांडर अतिथि से सैन्य निरीक्षण करने का आग्रह करता है. इसलिए धीमी चाल में निरीक्षण करने की परंपरा रही है. लेकिन अब यह परंपरा धीरे-धीरे टूट रही है क्योंकि अतिथि अब सामान्य चाल में निकल जाते हैं.
सुबह 10.30 बजे को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप 11 बजे हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे, जहां मोदी और ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए दोपहर के भोज का आयोजन किया है. यहां दोनों शीर्ष नेता साथ में भोज भी करेंगे. दोपहर 12.40 बजे का समय प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए रखा गया है.
दोनों देशों के बीच समझौतों के करार के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इसके बाद ट्रंप सीईओ राउंड टेबल के लिए रुजवेल्ट हाउस यानी अमेरिकी दूतावास भी पहुंचेंगे. इसमें उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ एक गोलमेज सम्मेलन भी हो सकता है. शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रि भोज देंगे. ट्रंप शाम 7.30 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और में शामिल होंगे. इस भोज में देश के कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है.
aajtak.in