10:55 PM JK: कुपवाड़ा में आर्मी और पुलिस का सर्च ऑपरेशन
09:47 PM वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग जनों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था करें बैंक: वित्त मंत्रालय
वित्त मंत्रालय ने बताया कि बैंकों को वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग जनों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है.
09:11 PM वित्त मंत्रालय का बैंकों को निर्देश, एक्सचेंज की सीमा 4000 रुपये से 4500 रुपये की जाए
09:07 PM तमिलनाडु: CM जयललिता ने की लोगों से अपील, उप चुनावों में दें AIADMK को वोट
08:06 PM विमुद्रीकरण प्रक्रिया की कल PM मोदी करेंगे समीक्षा, जेटली भी रहेंगे मौजूद: सूत्र
07:52 PM कल शाम 7 बजे लोक सभा स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
07:44 PM छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने 9वीं क्लास के स्टूडेंट का किया अपहरण
07:24 PM इस्लाम विरोध से सत्ता में आए मोदी, अमेरिका में ट्रंप के जीत की भी यही वजह: हाफिज सईद
06:37 PM किसानों पर नहीं लगेगा कोई टैक्स, भ्रम से बचें: PM मोदी
06:28 PM विश्व में बांस की है भारी मांग, देश में इसको बढ़ावा देने की जरूरत: PM मोदी
06:18 PM ब्लूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह चालू, चीन का जहाज अफ्रीका जाने के लिए तैयार
06:15 PM टाटा सन्स पर मिस्त्री का पलटवार, कहा-डायरक्टरों की स्वतंत्रता पर सवाल दुर्भाग्यपूर्ण
05:54 PM सीताराम येचुरी से मिलीं CM ममता बनर्जी, नोटबंदी पर सहयोग की बात: सूत्र
05:51 PM न्यूजीलैंड: भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी द्वीप में आए भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है.
05:32 PM महाराष्ट्र सरकार का निर्देश, निजी अस्पताल इमरजेंसी इलाज के लिए चेक स्वीकार करें
महाराष्ट्र सरकार ने सभी निजी अस्पतालों को इमरजेंसी इलाज के लिए मरीजों से चेक लेने का निर्देश दिया है.
05:27 PM पुणे पहुंचे पीएम मोदी, VSI में चीनी पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का करेंगे उद्घाटन
05:21 PM बाजार में आए 500 के नए नोट, बैंकों ने लोगों को पांच सौ के नोट देना शुरू किया
05:17 PM पूरा देश काम छोड़ कर नोट निकलवा रहा है: केजरीवाल
नोटबंदी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भावुक भाषण से कुछ नहीं हो सकता.
05:15 PM नोटबंदी पर केजरीवाल का PM पर वार, लोगों के घर खाने के पैसे नहीं
05:14 PM नोटबंदी पर PM अब भी संभल जाएं, फैसला वापस लें: केजरीवाल
04:55 PM हरियाणा: गोल्फर अदिति अशोक ने जीता वीमन इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट
04:52 PM न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में आया 7.6 तीव्रता का भूकंप
04:43 PM राजकोट: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ
04:26 PM मध्य प्रदेश: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद विदिशा में कर्फ्यू
04:01 PM 'कश्मीर में अशांति' पर कांग्रेस ने राज्य सभा में चर्चा के लिए दी नोटिस
03:58 PM नोटबंदी पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है सरकार
कांग्रेस ने नोटबंदी के मुद्दे को संसद के मानसून सत्र में उठाने की बात कही थी. सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है.
03:51 PM क्या एटीएम के बाहर खड़े लोग घोटालाबाज हैं: अहमद पटेल
03:45 PM JK की समस्या को सुलझाने के लिए स्टेक होल्डर्स को उठाना चाहिए कदमः मोहन भागवत
03:30 PM श्रीनगर में चल रही है पीडीपी की रैली
03:19 PM कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम AAP में शामिल
03:10 PM मैं ईमानदारी के लिए निकला हूं: पीएम मोदी
02:40 PM राजनीतिक दल भी 100 साल नहीं चल पाते, लेकिन एक संस्थान चलाः पीएम मोदी
02:37 PM बेलगांवः सभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी
02:25 PM देश की हकीकत से रूबरू नहीं हैं पीएम मोदीः संजय सिंह
नोटबंदी के बाद के हालात के बारे आप नेता संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी कह रहे हैं 2G वाले लाइन में हैं. क्या जिन लोगों की लाइन में लगकर मौत हुई क्या वो बेईमान हैं?
02:10 PM कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी, बेलगांव में करेंगे सभा
02:00 PM दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिलीं कीर्ति आजाद की पत्नी
नेता कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मुलाकात की है. वो आज आम आदमी पार्टी में शामिल होंगी.
01:44 PM गोवा-पुणे से लौटने के बाद PM मोदी बैंकिंग, कैश डिस्ट्रीब्यूशन पर करेंगे बैठक
बैठक में आम लोगों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए नए विकल्पों पर विचार होगा. सभी ATM नए नोट के जल्द अनुकूल बनाने और कैश फ्लो जल्द सामान्य करने पर बैठक होगी.
01:30 PM गरीब त्रस्त, मोदी मस्तः राहुल गांधी
01:30 PM प. बंगालः पुलिस ने जब्त की कार और 1.60 करोड़ रुपये, 4 गिरफ्तार
01:00 PM उत्तराखंड के खटीमा में सड़क हादसा, 5 युवकों की मौत
उधम सिंह नगर के खटीमा इलाके में एक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई.
12:34 PM मैं घर, परिवार, सबकुछ देश के लिए छोड़ा हैः पीएम मोदी
12:33 PM मैं धीरे-धीरे आर्थिक सेहत सुधार रहा हूं: पीएम मोदी
12:30 PM नोटबंदी के बाद अमीर लोग सो नहीं पा रहे हैं: पीएम मोदी
12:25 PM काले धन पर दूसरे देशों से समझौता कियाः पीएम मोदी
12:22 PM भारत से चोरी हुए पैसे की जानकारी के लिए नोटबंदी कीः पीएम मोदी
12:19 PM पिछली सरकार ये काम टाल रही थी, हमने कियाः पीएम मोदी
12:17 PM काले धन पर जनता ने काम करने को कहा थाः पीएम मोदी
12:15 PM काले धन पर जनता ने काम करने को कहा थाः पीएम मोदी
12:10 PM मैंने देश को कभी अंधेरे में नहीं रखाः पीएम मोदी
12:09 PM मैंने हर काम ईमानदारी से कियाः पीएम मोदी
12:08 PM बेनामी संपत्ति पर बोलेंगे हमलाः पीएम मोदी
12:07 PM इस काम को करने में तकलीफ होगी, आप भी जानते हैं: पीएम मोदी
गोवा में काले धन पर बोल रहे हैं पीएम मोदी.
12:05 PM मनोहर पर्रिकर की वजह से गोवा में बन सकी स्थिर सरकारः पीएम मोदी
12:00 PM बेचैन न हो जनता, बैंको से ले जाकर जमा न करें नोटः RBI
11:57 AM भारत ने गोवा में BRICS2016 का सफल आयोजन कियाः PM मोदी
11:55 AM गोवाः विकास परियोजनाओं के उद्घाटन पर पीएम मोदी का संबोधन
11:53 AM केजरीवाल अपनी तुलना मोदी जी से करते हैं: अनुपम खेर
11:52 AM केजरीवाल भ्रष्टाचार रोकने के अलावा सब काम कर रहे हैं: अनुपम खेर
11:51 AM केजरीवाल भ्रष्टाचार रोकने के अलावा सब काम कर रहे हैं: अनुपम खेर
11:50 AM सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान अलग-थलग हुआः अनुपम खेर
11:49 AM सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दुनिया हमारे साथः अनुपम खेर
'साहित्य आज तक' कार्यक्रम में आए अनुपम खेर ने ये बात कही.
11:47 AM सपा के संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू, मुलायम, अखिलेश और शिवपाल मौजूद
11:42 AM बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे बलरामपुर
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे बीजेपी अध्यक्ष, छोटा परेड ग्राउंड में आयोजित है कार्यक्रम.
11:38 AM राजकोट टेस्टः आखिरी दिन लंच तक इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 211 रन बनाए
11:37 AM गोवाः पीएम मोदी ने मोपा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की रखी नींव
11:34 AM गुड़गांवः नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से रेप
मेवात की रहने वाली 17 साल की लड़की को कंपनी में इंटरव्यू के बहाने आरोपी युवक ने गुडगांव के बस स्टैंड पर बुलाया. वहां से किसी सुनसान जगह ले जा कर किया रेप. युवक की तलाश जारी.
11:26 AM कोलकाताः गोल्फ क्लब के पास मिले 500/1000 के फटे नोट
11:24 AM नीतीश की अधिकारियों को चेतावनी- जनता की शिकायतों करो दूर, वरना जा सकती है नौकरी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जनता की शिकायतों को दूर ने करने पर जुर्माना तो लगेगा ही, नौकरी भी जाएगी.
11:18 AM घरेलू हिंसा के आरोप में शीला दीक्षित का दामाद गिरफ्तार
शीला दीक्षित की बेटी लतिका और उनके पति इमरान पिछले 10 महीनों से अलग रह रहे हैं. इमरान के खिलाफ बाराखंबा पुलिस स्टेशन में घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था. उन्हें बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया है.
11:12 AM बैंकों के बाहर खड़े आम लोग भष्टाचार नहीं: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बैंकों के बाहर 2000 रुपये के नोट लेने के लिए खड़े लोग भ्रष्टाचार नहीं हैं. ये कमाई उनकी मेहनत की है.
11:10 AM 2000 रुपये के नोट से कैसे खत्म होगा भ्रष्टाचारः केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2000 रुपये के नए नोट लाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने 'आज तक' के साथ खास बातचीत में कहा कि इतना बड़ा नोट लाने से भ्रष्ट्राचार खत्म नहीं हो सकता?
11:05 AM काला धन रखने वालों को नोटबंदी की पहले मिल गई थी जानकारीः केरल CM
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि नोटबंदी से कोई फायदा नहीं होने वाला क्योंकि काला धन रखने वालों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई थी और अब आम आदमी परेशान हो रहा है.
10:51 AM रायपुरः कार से 26 लाख से ज्यादा कैश जब्त
रायपुर से पटना जा रही प्राइवेट गाड़ी से 26 लाख 50 हजार जब्त. सभी नोट 500-1000 के हैं. कार सवार 1 बॉडीगार्ड समेत 4 लोगों से पूछताछ जारी. सभी रायपुर में रियल स्टेट से जुड़े, बगीचा थानाक्षेत्र के तहसील चौक की घटना.
10:43 AM गोवा के पणजी पहुंचे पीएम मोदी
10:39 AM पुणेः 9 लाख रुपये के साथ शख्स गिरफ्तार
बीती रात पुलिस चैकिंग के दोरान रेलवे स्टेशन जा रहे एक व्यक्ति पर संदेह होने के कारण रामदास पेठ पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली. उसके पास से 500 और 1000 रुपए के 9 लाख रूपए के नोट बरामद किए गए. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
10:36 AM समाजवादी पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक आज, अखिलेश हो सकते और ताकतवर
लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक होगी जिसमें पार्टी कई अहम् फैसले कर सकती है. अखिलेश को टिकट बंटवारे में ज्यादा अधिकार देने, राज्यसभा में नेता चुने जाने और राज्य में महागठबंधन बनाने पर चर्चा जैसे विषय इसके एजेंडे में है. मुलायम सिंह यादव आज लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक करेंगे.
10:34 AM हिमाचल प्रदेश के केलांग में कार हादसे में 5 की मौत, 5 घायल
10:29 AM UP: छापेमारी के डर से लखनऊ में ज्यादातर ज्वेलर्स की दुकानें बंद
10:21 AM नवाज शरीफ और PAK सेना को हमारा संदेश, बलोचिस्तान हमारा हैः बलोच नेता
10:20 AM चीन-PAK इकॉनोमिक कॉरिडोर को किसी भी कीमत पर रोकेंगेः बलोच नेता
10:18 AM 7-8 दिन भूखे रहकर देश के लिए लड़ सकता है जवान, तो हम क्यों नहीं: रामदेव
10:10 AM दिल्लीः मोहन भागवत, अमित शाह और राजनाथ ने रखी RSS ऑफिस की नींव
10:05 AM नोटबंदी अच्छा कदम लेकिन लागू करने का तरीका गलतः दिल्ली की जनता
09:53 AM कन्नड़ फिल्म के निर्देशक और स्टंट मास्टर ने किया सरेंडर
कन्नड़ फिल्म के स्टंट की शूटिंग के दौरान हुए हादसे में दो सपोर्टिंग एक्टर्स की मौत हो गई थी. फिल्म के निर्देशक, सहायक निर्देशक और स्टंट मास्टर ने आज सरेंडर कर दिया है.
09:45 AM केरलः मलायम एक्टर रेखा मोहन के घर से मिला उनका शव
मलायलम फिल्मों की एक्टर रेखा मोहन का शव शनिवार को तृश्शूर में उनके अपार्टमेंट से बरामद हुआ है. मामले की जांच चल रही है.
09:25 AM MP: भोपाल की 3 दुकानों में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां
09:10 AM देश के हित के लिए अपनी परेशानियां भुला रहे हैं हमः स्थानीय
09:00 AM पीएम मोदी गोवा के लिए रवाना, विकास परियोजना करेंगे लॉन्च
जापान से लौटे पीएम मोदी सुबह करीब 10.55 बजे विकास परियोजनाओं को लॉन्च करेंगे. उसके बाद वो बेलागावी जाएंगे, जहां वो करीब 1.25 बजे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद पुणे में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रात को दिल्ली लौट आएंगे.
08:45 AM लोगों को हो सकती है दिक्कतें लेकिन काले धन पर लगेगी रोकः खली
08:40 AM नोटबंदी का सरकार का फैसला बहुत बढ़ियाः सुनील शेट्टी
08:30 AM JK: उधमपुर में लोगों का स्वच्छ भारत अभियान, ढकी नालियां
08:00 AM नासिक प्रेस ने RBI को भेजा 500 रुपये के नए नोट की पहली खेप
सूत्रों से जानकारी मिली है कि दो दिन पहले ही नासिक प्रेस ने आरबीआई को 5 मिलियन कीमत वाले 500 के नोट की पहली खेप भेज दी है.
07:30 AM अगर संसद में नोटबंदी का मुद्दा उठाना चाहती है कांग्रेस तो हम तैयारः किरण रिजिजू
06:20 AM बलूचिस्तान ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 90 हुई
05:45 AM US: प्रेसिडेंट इलेक्शन में अपनी हार के लिए हिलेरी ने FBI को ठहराया जिम्मेदार
05:20 AM दिल्ली: मयूर विहार में पैसे निकालने के लिए देर रात से ATM में लगी लाइन
04:30 AM आगरा: 16 नवंबर को ताज का दीदार करेंगे इजराइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलीन
03:00 AM लखनऊ: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का दौरा आज, कन्नौज के कार्यक्रम में होंगे शामिल
01:59 AM लखनऊ: सपा युवजन सभा की बैठक 15 नवंबर को पार्टी ऑफिस में होगी
01:30 AM लखनऊ: 21 नवंबर को आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे सीएम अखिलेश
01:00 AM UP: CM का बड़ा फैसला, नोट बदलने के लिए मोबाइल कैश वैन चलाने के निर्देश
12:10 AM बलूचिस्तान ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 45 हुई
12:07 AM कल गोवा में PM मोदी रखेंगे नए ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नींव
12:05 AM J-K: आरएस पुरा सेक्टर में देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में 2 लोगों पर केस
12:03 AM असम: कामरूप में विस्फोट, जानमाल का नुकसान नहीं
12:02 AM प. बंगाल: सिलीगुड़ी में एक दुकान पर धमाका, 3 लोग घायल
12:00 AM JK: पूंछ के मेंधार में PAK की ओर से सीजफायर उल्लंघन
अंजलि कर्मकार