देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
09:00 PM दिल्ली के नए कमिश्नर आलोक कुमार ने की गृहमंत्री से मुलाकात
08:35 PM बजट में हिमालयन राज्यों को बहुत कम मिला: हरीश रावत
08:20 PM गुड़गांव: डीयू की छात्रा से रेप का आरोपी गिरफ्तार
डीयू की बीकॉम फाइनल इयर की छात्रा से बलात्कार का मामला सामने आया है. छात्रा ने गुड़गांव में इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
07:50 PM बहराइच: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, दो की मौत, 42 घायल
यूपी के बहराइच में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 42 अन्य घायल हो गए.
07:25 PM एशिया कप: श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा के खेलने की उम्मीद कम
एशिया कप में कल भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा. इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के खेलने की उम्मीदें कम हैं. पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में रोहित की एड़ी में चोट लग गई थी.
07:06 PM JNU केस: AVBP के सौरभ शर्मा ने की सहायक डीन के खिलाफ एक्शन की मांग
AVBP ज्वाइंट सेक्रेटरी सौरभ शर्मा ने 9 फरवरी को जेएनयू कैंपस में विवादित कार्यक्रम की अनुमति देने पर सहायक डीन के खिलाफ एक्शन की मांग की है.
06:45 PM एक मार्च से जापानी नागरिकों को मिलेगा वीजा ऑन अराइवल
एक मार्च से भारत यात्रा पर आने वाले जापानी नागरिकों को मिलेगा वीजा ऑन अराइवल. इन्हें यह सुविधा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलुरु और हैदराबाद एयरपोर्ट पर मिलेगी.
06:30 PM पेट्रोल 3.02 रुपए सस्ता, डीजल 1.47 रुपए महंगा
06:15 PM बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह
छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह उस वक्त बाल-बाल बच गए जब उन्हें ले जा रहे हेलीकॉप्टर में एकाएक खराबी आ गई. किसी तरह हेलीकॉप्टर को जमीन पर उतारा गया.
06:03 PM कन्हैया की बेल पर दो मार्च को आएगा फैसला
05:47 PM कल से शुरू होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं, पहला पेपर अंग्रेजी का
कल से शुरू हो रही सीबीएसई की परीक्षाओं में पहला पेपर अंग्रेजी का है. इस बार की परीक्षा के लिए 10, 67, 900 छात्रों का रजिस्ट्रेशन है.
05:45 PM नवाज शरीफ ने चुनाव लड़ने के लिए ओसामा बिन लादेन से लिए थे पैसे
एक किताब के मुताबिक नवाज शरीफ ने चुनाव लड़ने के लिए ओसामा बिन लादेन से पैसे लिए थे.
05:35 PM बजट में नई नौकरियों और दिल्ली के राजस्व पर नहीं है ध्यान: सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें नई नौकरियों के साथ ही दिल्ली के राजस्व पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया है.
05:25 PM अंडमान-निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ बने वाइस एडमिरल बिमल वर्मा
05:15 PM वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन बने ईस्टर्न नेवल कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ
वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन बने ईस्टर्न नेवल कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ
05:00 PM दिल्ली के कई इलाकों में 1 और 2 मार्च को नहीं आएगा पानी
वॉटर लाइन डैमेज के चलते दिल्ली के कई इलाकों में 1-2 मार्च को नहीं आएगा पानी
04:52 PM बजट में कोई नया आइडिया नहीं है: चिदंबरम
04:40 PM छोटे और मझोले टैक्स पेयर्स को राहत पहुंचाने वाला है बजट: अरुण जेटली
04:35 PM JNU विवाद: अनिर्बान और उमर खालिद की पुलिस कस्टडी बढ़ी
दिल्ली की अदालत ने देशद्रोह के आरोपी उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य की पुलिस कस्टडी एक दिन के लिए बढ़ा दी है.
04:26 PM दिल्ली पुलिस ने किया कन्हैया की जमानत का विरोध
04:15 PM हमारा पहला एजेंडा बैंकों को मजबूत करने का है: अरुण जेटली
हमारा पहला एजेंडा पुनर्पूंजीकरण के जरिए बैंकों को मजबूत करने का है: अरुण जेटली
03:45 PM आत्महत्या कर रहे किसानों के लिए बजट में कुछ नहीं: केजरीवाल
03:40 PM दिल्ली: नेशनल मीडिया सेंटर में अरुण जेटली की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
नेशनल मीडिया सेंटर में वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू.
03:23 PM देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं, बजट 2016 आपके सपनों के करीब: PM मोदी
03:20 PM यूपी: हरदोई रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग
03:17 PM मोहम्मद रफी के बेटे ने कहा- मुस्लिम थे मेरे पिता, इसलिए नहीं मिला भारत रत्न
03:15 PM लखनऊ: आलमबाग इलाके में भीषण आग, फायर फाइटर मौके पर मौजूद
03:12 PM बजट 2016 में गांव, गरीब और महिलाओं पर खास ध्यान: प्रधानमंत्री मोदी
03:08 PM ये बजट गांव, गरीब और किसानों को समर्पित: PM मोदी
03:05 PM पीएम मोदी ने बजट के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली को दी बधाई
02:56 PM देश के विकास का बजट, अर्थव्यवस्था में सुधार होगा: देवेंद्र फडनवीस
02:47 PM बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट 2016-17 पर जताई निराशा
02:30 PM बजट सत्र के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रेस कॉन्फ्रेंस
02:27 PM एक्सपर्ट तो नहीं हूं, पर यकीनन ये एक बेहतर बजट: शत्रुघ्न सिन्हा
02:24 PM भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव लाएगा ये बजट: किरन रिजिजू
02:11 PM जेटली ने पेश किया अब तक का सबसे बेहतरीन बजट: एलके आडवाणी
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि संसद में कई बजट पेश होते देखे हैं, लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अब तक का सबसे बेहतरीन बजट पेश किया है.
01:56 PM आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बोले- गैर कानूनी है बजट
01:54 PM किसानों को समर्पित ये बजट, खुश हूं: शिवराज सिंह
01:49 PM इस बजट में गरीबों और गांवों का ख्याल रखा गया: अमित शाह
01:45 PM वित्त मंत्री अरुण जेटली आज 3.30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली आज 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
01:43 PM मुरथल केस: स्टेटस रिपोर्ट में रेप की कोई शिकायत न मिलने और जांच जारी रखने की बात कही गई
01:33 PM राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
01:27 PM अरुण जेटली के दामाद ने कहा- हर क्षेत्र पर ध्यान देकर बनाया गया बजट
01:19 PM अमीरों से लेकर गरीबों को देना अच्छी बात: यशवंत सिन्हा
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि अमीरों से लेकर गरीबों को देना अच्छी बात है. मौजूदा बजट में ऐसा ही कुछ किया गया है.
01:05 PM आजादी के बाद किसान और गरीब के हक में पहला बजटः कृषि मंत्री
कृषि मंत्री राधा मोहन ने कहा कि आजादी के बाद ये पहला बजट है, जो गांव, किसान और गरीब के लिए समर्पित है.
01:03 PM बजट में वो नहीं था, जो होना चाहिए थाः कमल नाथ
कांग्रेस नेता कमल नाथ ने केंद्रीय बजट 2016 को लेकर कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण है, जो होना चाहिए था, वही नहीं हुआ.'
12:58 PM वित्त मंत्री की बयानबाजी से और सिकुड़ेगी अर्थव्यवस्था: मनीष तिवारी
12:49 PM सोमालिया बम धमाके में 30 की मौत
अफ्रीकी देश सोमालिया के बेदाओ शहर में हुए दो बम धमाके में आज तीस लोगों की मौत हो गई और चालीस अन्य घायल हो गए हैं.
12:45 PM सीएम केजरीवाल ने कार हमले को लेकर विरोधियों पर किया वार
12:43 PM लोकसभा कल तक के लिए स्थगित
12:43 PM सोने, हीरे के आभूषण और कपड़े महंगे: अरुण जेटली
12:39 PM लुधियाना में सीएम केजरीवाल की गाड़ी पर हमला
पंजाब दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर लुधियाना में हमला हुआ. पत्थर मारकर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया गया. हालांकि पिछली सीट पर बैठे केजरीवाल सुरक्षित हैं.
12:31 PM सेंसेक्स में आई 567.70 अंकों की गिरावट, 22,588.60 पर पहुंचा
12:27 PM हर तरह की गाड़ियां महंगी, डीजल गाड़ी पर 2.5 और SUV पर 4 फीसदी टैक्स बढ़ा
12:25 PM 10 लाख से ज्यादा की कारें महंगी: वित्त मंत्री
12:23 PM आलोक कुमार वर्मा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला
12:22 PM शेयर बाजार में 300 अंकों की गिरावट
12:17 PM इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
12:15 PM 5 लाख की सैलरी पर टैक्स में 3000 रुपये का फायदा
12:09 PM संसद में जारी बजट भाषण पर कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का वार
12:06 PM पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम बजट सत्र के बाद मीडिया से करेंगे बात
12:00 PM रिटायरमेंट के दिन पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को हाईकोर्ट से राहत
रिटायरमेंट के दिन पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को हाईकोर्ट से राहत. कन्हैया मामले में बस्सी बयान पर दाखिल याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी.
11:58 AM बजट की हार्ड कॉपियां संसद और मीडिया में नहीं बांटी जाएंगी
बजट की हार्ड कॉपियां संसद और मीडिया में नहीं बांटी जाएंगी. वित्त मंत्रालय की ओर से हरित प्रयास के तहत लिया गया फैसला.
11:51 AM 160 हवाई अड्डों का विकास किया जाएगा: अरुण जेटली
11:51 AM पूरे हफ्ते अगर शॉपिंग मॉल खुल सकते हैं तो छोटी दुकानें क्यों नहीं: FM
11:49 AM रोड और रेलवे पर 2.18 लाख करोड़ का खर्च: FM
11:47 AM 10 हजार किलोमीटर के हाईवे बनेंगे: वित्त मंत्री
11:45 AM EPF के लिए एक हजार करोड़ का फंड देगी सरकार: अरुण जेटली
11:44 AM नए कर्मचारियों को तीन साल तक पीएफ देगी सरकार: FM
11:43 AM हाई वे निर्माण के लिए 55 हजार करोड़ का फंड: अरुण जेटली
11:41 AM 1500 स्किल डेवेलपमेंट सेंटर खुलेंगे: वित्त मंत्री
11:37 AM मुरथल रेप केस: पंजाब-हरियाणा HC में 14 मार्च को होगी अगली सुनवाई
11:33 AM एक मई 2018 तक सभी गांवों में पहुंचेगी बिजली: वित्त मंत्री
11:29 AM दिल्ली: अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी विक्रम ने तिहाड़ में की आत्महत्या
11:28 AM मनरेगा के लिए 38500 करोड़ रुपए: अरुण जेटली
11:25 AM मुंबई में उद्योगपति देख रहे हैं वित्त मंत्री का बजट भाषण
11:20 AM अरुण जेटली का बजट भाषण शुरू होते ही सेंसेक्स में आया 140 अंकों का उछाल
11:14 AM विरासत में मिली खराब अर्थव्यवस्था: अरुण जेटली
11:12 AM 5 साल में किसानों की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य: अरुण जेटली
11:11 AM OROP के कारण खजाने पर बोझ बढ़ेगा: अरुण जेटली
11:10 AM हमने मुश्किल चुनौतियों को अवसरों में बदला: अरुण जेटली
11:09 AM विदेशी मुद्रा 350 बिलियन डॉलर: वित्त मंत्री जेटली
11:09 AM मुश्किल दौर से गुजर रही है अर्थव्यवस्था: अरुण जेटली
11:03 AM लोकसभा में बजट पेश कर रहे हैं वित्त मंत्री अरुण जेटली
11:02 AM लोकसभा में बजट पेश करने से पहले हुआ हंगामा
11:01 AM संसद में बजट सत्र 2016-17 शुरू
10:57 AM JNU मामला: SC ने याचिकाकर्ताओं से अटॉर्नी जनरल की मंजूरी लाने को कहा
JNU केस में सुप्रीम कोर्ट ने कन्हैया, उमर समेत 5 लोगों के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर सुनवाई से पहले याचिकाकर्ताओं से अटॉर्नी जनरल की मंजूरी लाने को कहा.
10:53 AM बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड जीतने के लिए लियोनार्डो डिकैप्रियो को अनुपम खेर ने दी बधाई
10:51 AM वित्त मंत्री अरुण जेटली कुछ ही देर में पेश करेंगे बजट 2016-17
10:49 AM JNU मामला: कन्हैया, उमर समेत 5 की याचिका नहीं सुनेगा SC
JNU केस में कन्हैया, उमर समेत 5 लोगों के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर सुनवाई नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट.
10:39 AM सबके साथ एक सा रवैया रखती है दिल्ली पुलिस: बीएस बस्सी
आज दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी अपने पद से रिटायर हो रहे हैं. उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस पर भेदभाव के आरोप गलत हैं क्योंकि दिल्ली पुलिस सबके साथ एक सा रवैया रखती है.
10:34 AM बजट 2016-17: बैठक खत्म, कैबिनेट ने लगाई बजट पर मुहर
10:31 AM ऑस्कर 2016: 'स्पॉटलाइट' को मिला सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का अवॉर्ड
10:28 AM ऑस्कर: 'द रेवनेंट' के लिए लियोनार्डो डिकैप्रियो को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
ऑस्कर अवॉर्ड 2016 में 'द रेवनेंट' के लिए लियोनार्डो डिकैप्रियो को बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया.
10:23 AM ऑस्कर: फिल्म 'रूम' के लिए ब्री लार्सन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब
10:20 AM ऑस्कर: 'द रेवनेंट' के लिए एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड
फिल्म 'द रेवनेंट' के लिए एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड.
10:15 AM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज और मनोहर पर्रिकर कैबिनेट बैठक के लिए संसद पहुंचे
10:11 AM JNU मामला: उमर खालिद और अनिर्बान को अज्ञात स्थान लेकर गई स्पेशल सेल
JNU मामले में आरोपी उमर खालिद और अनिर्बान को आर के पुरम थाने से अज्ञात स्थान लेकर गई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल.
10:05 AM मुरथल रेप केस: हरियाणा सरकार आज पंजाब-हरियाणा HC में दायर करेगी स्टेटस रिपोर्ट
आज हरियाणा सरकार जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मुरथल में हुए रेप केस की स्टेटस रिपोर्ट पंजाब-हरियाणा HC में दायर करेगी.
10:02 AM संसद में शुरू हुई कैबिनेट की बैठक
10:01 AM बजट 2016-17 की कॉपियां संसद पहुंची
09:45 AM केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और जयंत सिन्हा संसद पहुंचे
09:31 AM दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने JNU मामले पर मोदी सरकार को घेरा
08:39 AM ऑस्कर अवॉर्ड: मैड मैक्स, फ्यूरी रोड का दबदबा, अब तक सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड मिले
08:30 AM सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी के लिए 'द रेवनेंट' को मिला ऑस्कर अवॉर्ड
'द रेवनेंट' को 88वें ऑस्कर पुरस्कारों के लिए सवश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित सबसे ज्यादा 12 श्रेणियों में नामांकन मिला है. सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी के लिए 'द रेवरेन्ट' को मिला ऑस्कर अवॉर्ड.
08:16 AM वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा-बजट को लेकर तनाव नहीं
आज लोकसभा में पेश किया जाएगा आम बजट 2016-17.
08:14 AM नौ बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे वित्त मंत्री अरुण जेटली
08:03 AM दिल्ली: आज से पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाल सकते हैं आलोक वर्मा
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में आज आलोक वर्मा पदभार संभाल सकते हैं. तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं आलोक वर्मा.
07:52 AM ऑस्कर अवॉर्ड: एलिसिया विकंदर को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब
ऑस्कर अवॉर्ड में 'द डेनिश गर्ल' के लिए एलिसिया विकंदर को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब.
07:48 AM पूर्व पीएम मोरारजी देसाई की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
07:45 AM आम बजट: वित्त मंत्री जेटली आठ बजे राष्ट्रपति भवन के लिए होंगे रवाना
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली आज साल 2016-17 का आम बजट पेश करेंगे. आठ बजे राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगे. 11 बजे पेश किया जाएगा बजट.
07:36 AM ऑस्कर अवॉर्ड: रेड कार्पेट के पास हुआ प्रदर्शन, लगे 'शेम ऑन यू' के नारे
लॉस एंजेलिस ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में रेड कार्पेट के पास प्रदर्शन हुआ है. वहां सभी श्वेत लोगों के अवॉर्ड लिस्ट में शामिल होने की वजह से विरोध प्रदर्शन किया गया है. 'शेम ऑन यू' और 'हॉलीवुड मस्ट डू बेटर' के नारे लगे.
07:15 AM कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
JNUSU अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी
07:00 AM मुरथल कांड: आज HC में सौंपी जाएगी स्टेटस रिपोर्ट
हरियाणा सरकार मुरथल गैंगरेप मामले में आज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर सकती है. जाट आंदोलन पर स्टेटस रिपोर्ट देने का आज आखिरी दिन है.
06:50 AM के. दुर्गा प्रसाद आज CRPF के नए महानिदेशक का पदभार संभालेंगे
1991 बैच के तेलंगाना कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के. दुर्गा प्रसाद तीन लाख कर्मियों वाले सीआरपीएफ के नए महानिदेशक का पदभार संभालेंगे.
06:35 AM दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी आज होंगे रिटायर
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी आज अपनी सर्विस से रिटायर होंगे. तिहाड़ जेल के मौजूदा डीजी आलोक वर्मा बस्सी का पदभार संभालेंगे.
06:15 AM के.के. शर्मा आज BSF के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे
1982 बैच के राजस्थान कैडर के पुलिस अधिकारी के.के. शर्मा करीब 2.5 लाख कर्मियों वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुख का पदभार संभालेंगे.
05:40 AM अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे का आज आखिरी दिन
दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे का आखिरी दिन है. केजरीवाल आज लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब लोगों से बातचीत करेंगे.
05:10 AM उमर खालिद और अनिर्बान की पुलिस रिमांड आज खत्म
उमर खालिद और अनिर्बान की पुलिस रिमांड आज खत्म है. देशद्रोह का आरोप झेल रहे उमर खालिद और अनिर्बान की पुलिसरिमांड दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई थी.
04:30 AM लॉस एंजेलिस में आज 88वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन
ऑस्कर अवार्ड हॉलीवुड के प्रमुख अवॉर्ड सेरेमनी में से एक है. इस अवॉर्ड को 87 साल बीत चुके हैं. आज 88वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
03:50 AM JNU विवाद: छात्र संगठन आज से 'लोकतंत्र की रक्षा' में चलाएंगे अभियान
संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी को लेकर जेएनयू में एक कार्यक्रम आयोजन से उठे विवाद के बीच विभिन्न छात्र संगठन 29 फरवरी से पांच मार्च तक 'लोकतंत्र की रक्षा' में एक अखिल भारतीय अभियान चलाएंगे.
एशिया कप: कोहली ने तोड़ा ICC का नियम, कटेगी 30 फीसदी मैच फीस
03:00 AM रिंगिंग बेल्स ने ग्राहकों के पैसे वापस करने शुरू किए
महज 251 रुपये में स्मार्ट फोन देने का वादा करने वाली नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स ने अपने दावों के नकारात्मक आंकलनों को देखते हुए ग्राहकों के पैसे वापस करने शुरू कर दिए हैं.
02:30 AM अमरनाथ यात्रा 2016 के लिए पंजीकरण आज से होगा शुरू
01:45 AM बगदाद के बाजार में दो बम हमलों में 59 लोगों की मौत
पूर्वी बगदाद के एक बाजार में आतंकवादी हमले में कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 अन्य घायल हो गए.
01:15 AM केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली आज आम बजट पेश करेंगे
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली आज साल 2016-17 का आम बजट पेश करेंगे.
12:50 AM आज 8190881908 पर मिस कॉल करें, अपनी मातृ भाषा में सुनें 'मन की बात'
12:25 AM छत्तीसगढ़: बजट सत्र 1 मार्च से 31 मार्च तक
छत्तीसगढ़ का बजट सत्र 1 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा. मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 9 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेंगे.
12:06 AM पंजाब: शादी के फंक्शन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर टीचर की हत्या
12:01 AM आंध्र प्रदेश: साढ़े तीन साल की बच्ची का रेप के बाद कत्ल
सना जैदी