स्‍वदेशी का मतलब ये नहीं की हर विदेशी सामान का बहिष्‍कार कर दिया जाएः भागवत

भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हाल ही में लाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सही कदम बताते हुए भागवत ने कहा कि इस तरह की नीतियों से भारत को अपने लोगों की क्षमता और पारंपरिक ज्ञान का एहसास होगा.

Advertisement
संघ प्रमुख मोहन भागवत संघ प्रमुख मोहन भागवत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 1:04 AM IST

  • वर्चुअल बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे भागवत
  • कहा- बहिष्कार नहीं अपनी शर्तो पर लेना है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि स्‍वदेशी का मतलब हर विदेशी सामान का बहिष्‍कार नहीं है. केवल उन्हीं प्रौद्योगिकियों या सामग्रियों का आयात किया जा सकता है, जिनका देश में पारंपरिक रूप से अभाव है या जो स्थानीय रूप से उपलब्ध नहीं हैं.

Advertisement

भागवत ने वर्चुअल बुक लॉन्च इवेंट में कहा कि स्वतंत्रता के बाद जैसी आर्थिक नीति बननी चाहिए थी, वैसी नहीं बनी. आजादी के बाद ऐसा माना ही नहीं गया कि हम लोग कुछ कर सकते हैं. अच्छा हुआ कि अब शुरू हो गया है.

मोहन भागवत ने कहा कि आजादी के बाद अपने लोगों के ज्ञान और क्षमता की ओर नहीं देखा गया. हमें अपने देश में उपलब्ध अनुभव आधारित ज्ञान को बढ़ावा देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर निर्भर नहीं होना चाहिए कि हमारे पास विदेश से क्या आता है. यदि हम ऐसा करते हैं तो हमें अपनी शर्तों पर करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि विदेशों में जो कुछ है, उसका बहिष्कार नहीं करना है लेकिन अपनी शर्तो पर लेना है. भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हाल ही में लाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सही कदम बताते हुए कहा कि इस तरह की नीतियों से भारत को अपने लोगों की क्षमता और पारंपरिक ज्ञान का एहसास होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement